लंबगांव दलित युवक हत्याकांड: हत्यारोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, मृतक केतन लाल का बैराड़ी जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम शुरू, हत्याकांड को लेकर लोगों के भारी आक्रोश
प्रतापनगर के देवल गांव निवासी मृतक केतन लाल (18) का जिला अस्पताल बौराडी में पोस्टमार्टम शुरू। सीओ महेश लखेड़ा ने बताया कि आरोपी खोलगढ़ निवासी यशवीर सिंह पुत्र विद्या सिंह, विद्या सिंह पुत्र माडू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है। मामले की जांच जारी। हत्याकांड से लोगों में बना हुआ है आक्रोश।
युवती से मिलने घर पहुंचे युवक और उसके साथी की बंधक बनाकर जमकर पिटाई, युवक की हुई मौत, ग्रामीणों का हंगामा, मुकदमा हुआ दर्ज
टिहरी जिले के लंबगांव क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां किशोरी से मिलने गए युवक और उसके दोस्त को लड़की के घरवालों ने कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा, जिससे युवक की मौत हो गई और दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने नामजद को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी के पिता ने युवक के पिता को फोन कर अपने लड़के को ले जाने को कहा। खोलगढ़ पहुंचने पर केतन गंभीर रूप से घायल मिला। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी चौंड ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।ग्रामीणों ने किया हंगामा
ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। कहा कि जब तक हत्या के दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, शव नहीं उठाया जाएगा। बताया जाता है कि अनुसूचित जाति के केतन की सामान्य वर्ग की किशोरी से करीब छह माह से दोस्ती थी। जिला अस्पताल बौराड़ी के सीएमएस डॉ.अमित राय ने बताया कि अस्पताल में भर्ती दिवाकर डिमरी की स्थिति सामान्य है।
एसएसपी टिहरी, श्वेता चौबे ने क्या कहा
युवक की मौत की घटना में एससी-एसटी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। नामजद अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीओ टिहरी को जांच सौंपी गई है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।