इंस्पायर अवार्ड राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टिहरी के 32 बाल वैज्ञानिकों का चयन। चयनित छात्रों व शिक्षकों को मुख्य शिक्षा अधिकारी ने किया सम्मानित।
इंस्पायर अवार्ड राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में टिहरी जिले के विभिन्न विद्यालयों के 32 बाल वैज्ञानिक अपने मॉडल्स के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। नरेंद्रनगर में आज सम्पन्न हुई जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के अंतिम चरण में इन प्रतिभागियों के चयन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के प्रतिनिधि व पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र विक्रम सिंह तथा मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल ने विज्ञान प्रतियोगिताओ में अच्छा प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों और इंस्पायर अवार्ड कोर्डिनेटर्स को सम्मानित किया। शालासिद्धि बाह्य मूल्यांकन की प्रक्रिया समझने के लिए यहां क्लिक करें। जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मॉडल प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के प्रतिनिधि एवं पालिकाध्यक्ष नरेंद्रनगर राजेन्द्र विक्रम सिंह ने अपने अनुभव प्रतिभागी बच्चों के साथ बांटते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल और पालिकाध्यक्ष ने गतवर्ष राज्य एवं राष्टीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले 20 छात्रों सहित इं...