टिहरी जिले के लिए गौरव का पल जिले के बेसबॉल खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय बैसबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह चैंपियनशिप २५ मई से 29 मई तक ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के कीट यूनिवर्सिटी में खेली जायेगी। चयनित खिलाड़ियों में उमंग तोपवाल, आदित्य डोभाल, तन्मय हटवाल, अर्नव भट्ट, अभिनव असवाल, अभिनव लखेड़ा समेत 7 खिलाड़ी शामिल है l ये सभी न्यू टिहरी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र है। इस मौके पर टिहरी बेसबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष भीम निराला, उपाध्यक्ष कमलनयन स्तूड़ी, सचिव यजवेन्द्र सिंह चौहान कोषाध्यक्ष हितेश चौहान, राकेश चौहान, मनोज नेगी, यशपाल रावत, आदि मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने खिलाडियों को बधाई देते हुये उनके उज्जवल अविष्य की कामना की अध्यक्ष भीम निराला ने कहा टिहरी के बच्चों ने सीमित संसाधनों में भी राष्ट्रीय स्तर तक जगह बनाकर पूरे जिले का मान बढ़ाया है l उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि ये खिलाड़ी भुवनेश्वर में भी पदक जीतकर लौटेंगे। टिहरी जिला बेसबॉल एसोसिएशन के सचिव यजतेन्द्र चौहान ने बताया कि इन सभी खिलाड़ियों का चयन देहरादून में आयोजित बेसबॉल ट्रायल...
News and current affairs e-magazine dedicated to students and teachers (विद्यार्थियों और शिक्षकों को समर्पित ई-पत्रिका)