Skip to main content

परीक्षा पे चर्चा: PM मोदी ने ट्वीट कर 9वीं से 12वीं के छात्रों से मांगे प्रतियोगिता के लिए सवाल. इंटर कॉलेज जाखणीधार के 5 विद्यार्थियों ने किया प्रतियोगिता के लिए आवेदन।

   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि परीक्षाएं करीब आ रही है तो आओ इस 'परीक्षा पे चर्चा' करें. आइए तनावमुक्त  परीक्षा के लिए एकसाथ मिलकर काम करें. नौवीं से 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स के लिए इस अनोखी प्रतियोगिता के लिए टिहरी गढ़वाल के राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार के 5 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। विद्यालय के कैरियर काउंसलर व प्रवक्ता सुशील डोभाल ने कहा है कि इस प्रतियोगिता के लिए देशभर के कक्षा 9 से 12 तक कक्षाओं के  विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन करते हैं। विजेता अगले साल होने जा रही PPC 2020(परीक्षा पे चर्चा) में हिस्सा ले सकेंगे और उन्हें प्रधानमंत्री से सीधा संवाद का अवसर मिलेगा।
     तनावमुक्त परीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते दो साल से परीक्षा पे चर्चा कर रहे हैं. जल्द ही सीबीएसई और सीआईएससीई से लेकर अन्य राज्यों की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली है. देशभर में परीक्षाओं का माहौल तैयार है. जहां विद्यार्थी पूरी लगन से तैयारी में जुट चुके हैं, वहीं परिवार भी बच्चों को परीक्षाओं में अच्छे नंबर लाने के लिए तैयारी में साथ लगे हैं.अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने विद्यार्थियों के लिए जरूरी जानकारी दी है. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि 'परीक्षाएं नजदीक आ रही हैं और इसी के साथ परीक्षा पे चर्चा भी, हमें साथ मिलकर ये सुनिश्चित करना चाहिए कि परीक्षाएं तनाव मुक्त हों. यहां कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक अनोखी प्रतियोगिता शुरू हो रही है. इस प्रतियोगिता के विजेताओं को अगले साल की शुरुआत में होने वाली परीक्षा पे चर्चा 2020 (PPC 2020) में शामिल होने का मौका मिलेगा. बता दें कि ये पीएम मोदी द्वारा की गई पहल है, जिसमें वह विद्यार्थियों से रूबरू होते हैं. उनके साथ परीक्षा पर बात करते हैं और उनके सवालों का जवाब देते हैं.
इस अनोखी प्रतियोगिता को लेकर टिहरी गढ़वाल के राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार के विद्यार्थियों में काफी उत्साह का माहौल है। यहां से बीते शनिबार को 5 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया है जबकि अगले 2 दिनों में कई और विद्यार्थी इस मुहिम से जुड़ने वाले हैं। विद्यालय के कैरियर काउंसलर व अर्थशास्त्र प्रवक्ता सुशील डोभाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश भर के शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 9 से 12 तक के समस्त छात्र भारत सरकार की mygov.in पर जाकर अपना पंजीकरण और प्रतियोगिता के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण और आवेदन की अंतिम तिथि 23 दिसंबर निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा है कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की पूरी प्रक्रिया इंटर कॉलेज जाखणीधार के वेब पेज "हिमवंत"  हिमवंत पर छात्रों के लिए उपलब्ध करवाई गई है। टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल ने जनपद के समस्त माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों से इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आवाहन करते हुए उन्हें प्रतियोगिता सहित प्री बोर्ड तथा बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...