Skip to main content

डीएलएड शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण और विद्यालयी सौंदर्यीकरण का दिया अनूठा सन्देश।

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी संस्थान की ओर से संचालित D.El.Ed प्रशिक्षण केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार के प्रशिक्षु शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण व विद्यालय सौंदर्यीकरण का बेहतरीन संदेश देते हुए इंटर कॉलेज  को विभिन्न प्रकार के सजावटी पौधे व गमले भेंट किए हैं। विद्यालय के समस्त शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने डीएलएड आवेदकों का आभार व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 से 2019 तकराष्ट्रीय मुक्त विद्यालय संस्थान द्वारा देशभर में प्राइवेट स्कूलों में अपनी सेवाएं दे रहे अप्रशिक्षित शिक्षकों के लिए 2 वर्षीय पत्राचार डीएलएड पाठ्यक्रम संचालित किया था और संस्थान की तरफ से राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार को डीएलएड अध्ययन केंद्र बनाया गया था।  इस अध्ययन केंद्र से विभिन्न प्राइवेट व सरकारी स्कूलों में अपनी सेवाएं देने वाले 65 अप्रशिक्षित शिक्षकों ने डीएलएड पाठ्यक्रम में शामिल हुए। अध्ययन केंद्र के सह संयोजक व प्रवक्ता सुशील डोभाल ने कहा है कि कि नए नियमों के अनुसार शासकीय और निजी सभी विद्यालयों में नियुक्त शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण अनिवार्य कर दिया गया है और इसी के चलते देशभर में यह पाठ्यक्रम संचालित किया गया था। इसी के तहत इस अध्ययन केंद्र के सभी आवेदकों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं विद्यालय सौंदर्य के उद्देश्य से विभिन्न प्रजाति की पौधे व गमले  भेंट किए हैं। श्री डोभाल ने कहा की डीएलएड आवेदकों द्वारा स्वयं यह सुझाव दिया गया कि सभी अभ्यर्थी विद्यालय को अपनी ओर से अपने नाम का पौधा लगा एक एक गमला भेंट करेंगे। 
  डीएलएड आवेदकों का परीक्षा फल घोषित हो गया है तथा अध्ययन केंद्र से सभी आवेदकों को अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र आदि भी वितरित कर दिए गए हैं अध्ययन केंद्र के संयोजक दिनेश प्रसाद डंगवाल, पूर्व संयोजक महावीर सिंह परमार, प्रवक्ता चंदन सिंह असवाल, सुशील डोभाल, धीरेंद्र मोहन डोभाल, इलियास अहमद, जी एस नेगी, पंकज डंगवाल व दिनेश रावत सहित समस्त छात्र छात्राओं और अभिभावकों ने डीएलएड प्रशिक्षित शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...