Skip to main content

नई टिहरी में 90 वर्षीय बुजुर्ग गजे सिंह श्रीकोटी ने कोरोना संक्रमण को मात देकर संकटकाल में दृढ़ इच्छाशक्ति और धैर्य का दिया अनूठा संदेश।

एक ओर जहां कोविड-19 के कहर से आम लोग स्वयं को असुरक्षित मानते हुए भयभीत और तनावग्रस्त हैं वहीं नई टिहरी नगर के 90 वर्षीय बुजुर्ग गजे सिंह श्रीकोटी ने जीवन के लगभग अंतिम पड़ाव में कोरोना संक्रमण को अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से न केवल मात दी है बल्कि कोरोना संक्रमितों को अनूठी प्रेरणा भी दी है।

       कोरोना की दूसरी लहर के कारण जहां आम लोगो में इसके संक्रमण को लेकर असुरक्षा और दहशत का माहौल बना है वहीं बुजुर्ग गजे सिंह श्रीकोटी पुत्र स्व० नारायण सिंह श्रीकोटी उर्म 90 वर्ष ,ग्राम पदोखा बासर, हाल निवासी सेक्टर 8D मकान न० 406 बौराडी नई टिहरी , टिहरी गढवाल ने अपनी मजबूत इच्छाशक्ति और संयमित जीवनशैली से कोरोना की जंग जीत कर उन लोगो को अनूठा संदेश दिया है जो इस बीमारी के संक्रमण के दौरान दहशत, घबराहट और तनाव से अपने जीवन को संकट में डाल रहे हैं। 90 वर्षीय गजे सिंह श्रीकोटी टिहरी जिले के ग्राम पदोखा बासर के निवासी है और कुछ समय पहले स्वास्थ्य खराब होने पर वे अपने पुत्र देवेंद्र सिंह के साथ बौराड़ी सैक्टर 8D के मकान संख्या 406  में रह रहे थे कि विगत दिनों उनका परिवार कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया था। आरम्भ में उनके साथ ही सभी परिजनो का उपचार घर पर हुआ, लेकिन स्वास्थ्य अधिक विगड़ने पर उनको कोविड सेंटर नरेंद्रनगर पहुंचाया गया। इस दौरान उनके पुत्र देवेंद्र सिंह ने 12 दिनों तक साथ रहकर उनकी देखभाल की। उनके पुत्र ने बताया कि स्वास्थ्य खराब रहने के दौरान भी बुजुर्ग पिता गजे सिंह विचलित नही हुए और धैर्यपूर्वक संक्रमण से संघर्ष करते रहे। इस दौरान वह अन्य संक्रमितों को भी धैर्य बनाये रखने के लिए प्रेरित करते रहे और आखिर कोरोना को मात देकर अब वह अपने परिजनों के पास लौट आये हैं।

       उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के बाद इसके संभावित जोखिम को लेकर आमलोगों में अत्यधिक तनाव व डर देखा जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार घबराहट, तनाव और डर का स्तर बढ़ने पर कोरोना संक्रमण मरीज पर हावी होने लगता है और डर और घबराहट से आक्सीजन का स्तर कम होता है और कोरोना वायरस का स्तर बढ़ने लगता है। दूसरे शब्दों में यूं कहें कि मरीज की घबराहट ही कोरोना की जीत है। इसलिए जरा भी लक्षण दिखे तो बिना तनाव लिए, बिना घबराएं, बिना देरी किए टेस्ट जरूर कराएं। टेस्ट का रिजल्ट जब तक न आए स्वयं को परिवार से अलग कर आइसोलेट हो जाएं। चिकित्सक द्वारा बताए गए उपचार लेना शुरू कर दें। ऐसी ही सूझबूझ और दृढ़ इच्छाशक्ति से 90 वर्षीय बुजुर्ग ने कोरोना की जंग जीत कर समाज को सकारात्मक संदेश दिया है।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...