Skip to main content

कक्षा 11, अर्थशास्त्र के प्रमुख स्मरणीय बिंदु।


सुशील डोभाल, प्रवक्ता अर्थशास्त्र
    प्रिय विद्यार्थियों, आप सभी जानते हैं कि भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर के बेहद भयावह रूप लेने की संभावना है. दुनिया में इस समय भारत भी सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देशों की सूची में शामिल है.एक्सपर्ट्स का मानना है कि तीसरी लहर देश में ही विकसित हुए कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन्स यानी वैरिएंट की वजह से बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक होने की संभावना है. इसके जोखिम को देखते हुए एक बार फिर से स्कूल कॉलेज बंद हैं और ऐसी परिस्थितियों में आपकी शैक्षिक प्रगति भी बाधित होनी स्वाभाविक है। आप सभी को इस भयानक वायरस से सुरक्षा के तमाम उपायों को अपनाते हुए एक बार पुनः ऑनलाइन अध्ययन के माध्यम से अपने पाठ्यक्रम पर ध्यान देना होगा। तो आइए शुरू करते हैं "कक्षा 11, अर्थशास्त्र के प्रमुख स्मरणीय बिंदु।" (इन बिंदुओं का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और अपनी पुस्तिकाओं में नोट करें।)

 स्मरणीय बिन्दु-

  • अर्थशास्त्रः इसका अध्ययन है कि कोई व्यक्ति या समाज अपने वैकल्पिक प्रयोग वाले दुर्लभ ससांधनों का प्रयोग अपनी आवश्यकताओं की संतुष्टि के लिए तथा उनका वितरण समाज में विभिन्न व्यक्तियों और समूहों के बीच उपभोग के लिए केसे करें।
  • उपभोक्ता- एक उपभोक्ता वह होता है जो अपनी आवश्यकताओं की संतुष्टि के लिए मुद्रा व्यय करके वस्तुओं और सेवाओं का उपभोग करता है।
  • उत्पादक- वह है जो आय के सृजन के लिए वस्तुओं व सेवाओं का उत्पादन करता है।
  • सेवाप्रदाता- वह है जो किसी को भुगतान के बदले में किसी किस्म की सेवा प्रदान करता है।
  • सेवाधारक- वह है जो किसी अन्य व्यक्ति के लिए कार्य करता है और इसके लिए मजदूरी या वेतन के रुप में भुगतान प्राप्त करता है।
  • आर्थिक गतिविधियाँ- वे सभी गतिविधियाँ जो जीविका अर्जित करते हेतु की जाती है। उदाहरण एक कारखाने में कार्यरत श्रमिक।
  • गैर आर्थिक गतिविधियाँ- वे गतिविधियाँ जो धन के सृजन से सम्बंधित नहीं है। एक अध्यापक द्वारा अपने स्वयं के पुत्र को पढ़ाना।
  • मुख्य आर्थिक गतिविधियें।
  1. उपभोग
  2. उत्पादन
  3. वितरण
  • दुर्लभता- माँग की अपेक्षा पूर्ति की सीमितता से होता है।
  • सांख्यिकी- संख्यात्मक विवरणों के सुव्यवस्थित विवेचन को सांख्यिकी कहते हैं।
    1. एक वचन के अर्थ में, सांख्यिकी का सरोकार परिमाणात्मक सूचना के संग्रहण, प्रस्तुतीकरण, विश्लेषण व निर्वचन से होता है।
    2. बहुवचन के अर्थ में, संख्यात्मक तथ्यों के संग्रहण से होता है।
  • सांख्यिकी आँकड़ें
    1. परिमाणात्मक आँकड़े
      • छात्रों के अंक
      • व्यक्तियों की ऊँचाई
    2. गुणात्मक आँकड़े
      • सुंदरता
      • ईमानदारी
  • सांख्यिकी को कार्य
    1. जटिल तथ्यों को सरल करना।
    2. तथ्यों को निश्चित स्वरुप में प्रस्तुत करना।
    3. नीति निर्माण में सहायता करना।
    4. पूर्वानुमान में सहायता करना।
    5. तथ्यों की तुलना करना।
    6. व्यक्तिगत ज्ञान और अनुभव को बढ़ाना।
  • अर्थशास्त्र में सांख्यिकी का महत्व
    1. अर्थशास्त्र की प्रत्येक शाखा इसके विभिन्न आर्थिक सिद्धांतों को सिद्ध करने के लिए सांख्यिकी से सहायता लेती है।
    2. आर्थिक समस्या को समझने और हल करने में सहायता करता है।
    3. बाजार संरचनाओं का अध्ययन।
    4. गणितीय संबंध स्थापित करने में सहायता करती है।
    5. विभिन्न आर्थिक अवधारणाओं के व्यवहार के अध्ययन में सहायक।
  • सांख्यिकी का क्षेत्र
    आज के युग में सांख्यिकी का महत्व बहुत अधिक बढ़ गया है। ऐसा कोई क्षेत्र प्रतीत नहीं होता जहाँ सांख्यिकी का प्रयोग न होता है। विभिन्न क्षेत्रों में सांख्यिकी का प्रयोग होता है।
    1. सरकार
    2. व्यवसाय
    3. प्राकृतिक विज्ञान
    4. अनुसंधान आदि।
      अतः प्रत्येक शास्त्र सांख्यिकी से थोड़ा व अधिक जुड़ा है।
  • सांख्यिकी की सीमाएँ
    • गुणात्मक घटनाओं का अध्ययन नहीं करती।
    • व्यक्तिगत इकाईयों से सरोकार नहीं रखती।
    • निष्कर्ष केवल औसत रुप में सत्य है।
    • केवल विशेषज्ञ की इसका सर्वोत्तम प्रयोग कर सकते हैं।
    • सांख्यिकी ऑकड़े एक समान और समरुप होने चाहिए।
    • सांख्यिकी का दुरुपयोग हो सकता है।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...