Skip to main content

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों की कॉन्सिलिंग में पहुंचे शिक्षकों को हाथ लगी मायूसी। पहले से अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को कॉन्सिलिंग में शामिल होने का नही मिला मौका।

 


अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती को लेकर काउंसलिंग में पहले दिन आज राज्य के दूरदराज क्षेत्रों से देहरादून पहुंचे शिक्षकों को  मायूसी हाथ लगी है। शिक्षकों ने काउंसलिंग में जहां अनेक विद्यालयों के रिक्त पदों को सूची में नहीं दिखाए जाने को लेकर नाराजगी व्यक्त की वही पहले से अटल उत्कृष्ट विद्यालयों मैं कार्यरत शिक्षकों को काउंसलिंग में शामिल न करने असमंजस की स्थिति बनी रही। 


    राज्य की 189 अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेजों में शिक्षकों की तैनाती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर शिक्षकों की तैनाती के लिए आयोजित काउंसलिंग के पहले दिन आज अफरा तफरी का माहौल व्याप्त रहा। राज्य के दूरदराज के क्षेत्रों से देहरादून पहुंचे शिक्षकों को उस वक्त मायूसी हाथ लगी जब उन्हें पहले से अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को अपनी पसंद की इच्छित विद्यालयों में तैनाती के लिए काउंसलिंग में प्रतिभाग  करवाने से इंकार कर दिया गया। शिक्षकों का कहना है कि तैनाती के लिए आयोजित की गई स्क्रीनिंग परीक्षा की विज्ञप्ति में इस प्रकार का कोई प्रावधान नहीं किया गया था की अटल उत्कृष्ट विद्यालयों कि शिक्षक परीक्षा में प्रतिभाग नहीं करेंगे। विभाग के द्वारा जारी निर्देशों में भी कहीं उल्लेख नहीं किया गया की अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में पूर्व से कार्यरत शिक्षक अपने इच्छित अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में तैनाती के लिए पात्र नहीं होंगे। हाल में ही विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा आयोजित स्क्रीनिंग परीक्षा के परिणामों के आधार पर विभाग ने वरीयता प्राप्त शिक्षकों को काउंसलिंग के लिए आमंत्रित किया था किंतु दूरदराज के क्षेत्रों से देहरादून पहुंचे शिक्षकों को उस वक्त हैरानी हुई जब उन्हें यह बता दिया गया कि अटल उत्कृष्ट विद्यालय में पहले से कार्यरत शिक्षक काउंसलिंग में प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे। इससे नाराज अनेक शिक्षक वहीं धरने पर बैठ गए। दूसरी ओर शिक्षकों का आरोप है कि अनेक विद्यालयों में पद रिक्त होने के बावजूद भी वास्तविक रिक्त पदों की सूची अपडेट नहीं किए जाने से उन्हें खाली पदों पर तैनाती का अवसर नहीं मिल पाया है। काउंसलिंग में कथित अव्यवस्थाओं और मनमानी को लेकर शिक्षकों ने राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े पदाधिकारियों के खिलाफ भी जमकर आक्रोश व्यक्त किया है।

Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...