Skip to main content

अर्थशास्त्र व इतिहास विषयों में आरंभ हुआ प्रोजेक्ट वर्क आधारित 20 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन, बोर्ड परीक्षाफल में आएगा गुणात्मक सुधार।


 उत्तराखंड में 11वीं एवं 12वीं अर्थशास्त्र व इतिहास विषयो के हजारों विद्यार्थियों की मुराद पूरी हो गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद के समान अब उत्तराखंड बोर्ड में भी इन विषयों के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय स्तर पर प्रोजेक्ट वर्क आधारित 20 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन किया जाएगा, जबकि 100 अंकों के स्थान पर 80 अंकों की सैद्धांतिक परीक्षा ली जाएगी। जानकारों के अनुसार नई व्यवस्था से बोर्ड परीक्षाफल में गुणात्मक सुधार होगा। साथ ही इससे विद्यार्थियों में विषय के प्रति रोचकता और रचनात्मकता भी बढ़ेगी।

         कक्षा 11 एवं 12 में  अर्थशास्त्र व इतिहास के विद्यार्थियों के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद के समान 20 अंकों के प्रोजेक्ट वर्क आधारित आंतरिक मूल्यांकन की व्यवस्था की गई है। आंतरिक मूल्यांकन कक्षा 11 में इसी सत्र से आरंभ किया जाएगा और कक्षा 12 के परीक्षार्थियों के लिए 2022-23 की यह व्यवस्था लागू होगी। शासन द्वारा 10 मई 2021 को इन दोनों विषयों में 20 अंकों के आंतरिक मूल्यांकन की स्वीकृति के बाद अब सचिव उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद द्वारा सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों के लिए इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए आंतरिक मूल्यांकन एवं सैद्धांतिक मूल्यांकन का विस्तृत ब्यौरा भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि सीबीएसई, आईसीएसई और विभिन्न राज्यों के शिक्षा बोर्ड द्वारा सभी विषयों में  20-20 अंकों के आंतरिक मूल्यांकन की व्यवस्था पूर्व से ही की जा चुकी है किंतु उत्तराखंड में आंतरिक मूल्यांकन का प्रावधान न होने के कारण अन्य बोर्डों  की तुलना में उत्तराखंड के विद्यार्थी अंको में पीछे हो जाते थे. विशेष रुप से अर्थशास्त्र विषय की जटिलता के कारण विगत कई वर्षों से परीक्षाफल में गुणात्मक सुधार नहीं आ पा रहा था.

राज्य के कई नवाचारी शिक्षक विगत 3 वर्षों से छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए इन विषयों में परियोजना कार्य आधारित आंतरिक मूल्यांकन को जरूरी मान रहे थे पूर्व में राज्य के अर्थशास्त्र विषय पर वक्ताओं द्वारा इस संदर्भ में अनेक बार विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर को परियोजना कार्य आधारित मूल्यांकन के लिए सुझाव दिए दिए गए, जिन पर बोर्ड द्वारा सहमति व्यक्त करते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था. इन सुझावों की व्यावहारिकता को ध्यान में रखते हुए शासन ने परियोजना कार्य आधारित आंतरिक मूल्यांकन की स्वीकृति दे दी है.सीबीएसई की तुलना में उत्तराखंड बोर्ड के विद्यार्थी अंको के औसत में आंतरिक मूल्यांकन के अभाव में पिछड़ जाते थे. परीक्षाफल में  गुणात्मक सुधार के लिए विद्यालयी शिक्षा परिषद्  रामनगर और उत्तराखंड शासन का यह कदम मील का पत्थर साबित होगा.
        तीन  वर्ष पूर्व राजकीय इंटर कालेज जाखणीधार टिहरी गढ़वाल के पीटीए अध्यक्ष राम दयाल रतूड़ी ने राज्य में  छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए अर्थशास्त्र विषय में सीबीएसई के सामान 20 अंकों के प्रोजेक्ट वर्क आधारित आतंरिक मूल्यांकन की मांग तत्कालीन मुख्यमंत्री और विद्यालयी शिक्षा मंत्री से की थी. साथ ही राज्य के कई अर्थशास्त्र प्रवक्ताओं की राजकीय इंटर कॉलेज पटेल नगर में संपन्न हुई बैठक में अर्थशास्त्र विषय की जटिलताओं के समाधान तलाशने के साथ ही मूल्यांकन पैटर्न में सीबीएसई के समान मानक अपनाये  जाने पर जोर दिया था। उधर प्रवक्ता अर्थशास्त्र विभोर भट्ट, सुशील डोभाल और डॉ हरि नंद भट्ट ने विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर की तत्कालीन सचिव डॉ नीता तिवारी से भेट कर इस संदर्भ में अर्थशास्त्र का मूल्यांकन सीबीएसई के पैटर्न पर करवाने का अनुरोध किया था। शिक्षकों का कहना है की मानविकी वर्ग में अर्थशास्त्र विषय अन्य विषयों की तुलना में जटिलतम विषय है जिस कारण विगत कई वर्षों से इसका परीक्षाफल छात्रों, अध्यापकों और परिषद की उम्मीद के अनुकूल नहीं आ रहा है।प्रोजेक्ट वर्क आधारित 20 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन आरम्भ किये जाने पर राज्यभर के प्रवक्ताओं, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है.

Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...