Skip to main content

St. Thomas School Pauri: पौड़ी के इस प्रतिष्ठित स्कूल ने नियमों को रखा किनारे तो शिक्षा विभाग ने एक लाख रुपए का जुर्माना लगाकर की बड़ी कार्यवाही, अन्य विद्यालयों की भी होगी जांच।

 मंडल मुख्यालय पौड़ी मैं वर्षो से संचालित एक निजी स्कूल पर विद्यालयी शिक्षा विभाग ने एक लाख का जुर्माना लगा कर बड़ी कार्यवाही की है। मुख्य शिक्षा अधिकारी की जांच में पौड़ी नगर में तमाम मंडल एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के बीच संचालित यह प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूल बिना विभागीय मान्यता के संचालित होना पाया गया है।

CU-CET 2022-23: गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश परीक्षा 2022-23 के लिए 6 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन, जुलाई में आयोजित होगी प्रवेश परीक्षा, 12 वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं भी कर लें ऑनलाइन आवेदन-

     सरकार द्वारा तमाम प्रयासों के बाद भी कई प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। मंडल मुख्यालय पौड़ी में एक अजब - गजब मामला प्रकाश में आया है। यहां वर्षों से संचालित सेंट थॉमस स्कूल में पौड़ी के मुख्य शिक्षा अधिकारी आनंद भारद्वाज के निरीक्षण में हैरतअंगेज खुलासे हुए हैं। नगर के सबसे प्रतिष्ठित इस विद्यालय में मंडल एवं जिला स्तर के तमाम अधिकारियों और गणमान्य लोगों के बच्चे पढ़ते हैं लेकिन जांच में जो तथ्य सामने आए हैं उससे इस तरह की रसूखदार स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगे हैं। दरअसल मुख्य शिक्षा अधिकारी आनंद भारद्वाज ने विद्यालय में नर्सरी से बारहवीं तक संचालित समस्त दस्तावेजों की पड़ताल की तो पता चला कि स्कूल कक्षा 1 से 8 तक विद्यालयी शिक्षा विभाग की मान्यता के बिना ही संचालित हो रहा है। 

NEET 2022 Notification: 17 जुलाई को होगी NEET परीक्षा, यहां करें Online registration:

     मुख्य शिक्षा अधिकारी आनंद भारद्वाज ने कहा कि विद्यालय आरटीई अधिनियम 2009 की तहत अनिवार्य एवं निशुल्क शिक्षा के अधिकार का भी उल्लंघन कर रहा है। जांच में पाया गया कि स्कूल द्वारा बिना मान्यता लिए सीधे आईसीएसई बोर्ड से संबद्धता लेकर कक्षाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने स्कूल द्वारा बिना मान्यता लिए कक्षाओं के संचालन और आरटीई एक्ट 2009 की धारा 18 व 19 के तहत स्कूल प्रबंधक पर एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। उन्होंने कहा कि नियमों की लगातार अवहेलना होने पर अलग से भी जुर्माना लगाया जाएगा जिसके तहत स्कूल को नोटिस प्राप्त होने की तिथि से ₹10000 प्रतिदिन का अतिरिक्त अर्थदंड भी भुगतना होगा। उन्होंने स्कूल प्रबंधक को जुर्माना राशि तुरंत कोषागार में जमा करने के निर्देश दिए हैं। जुर्माने की रकम जमा न करने पर  मुख्य शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के विरुद्ध एफआईआर करने की भी चेतावनी दी है। मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी की इस कार्यवाही का अभिभावकों शिक्षकों और तमाम संगठनों से जुड़े लोगों ने स्वागत किया है।

Uttarakhand board exam: 25 अप्रैल से शुरू होगा उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन, विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर ने किए परीक्षकों और अकेक्षकों की तैनाती के आदेश-

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...