Skip to main content

Child cabinet: उत्कृष्ट विद्यालय जाखणीधार में बाल संसद का हुआ गठन, आयुष कुड़ियाल बने प्रधानमंत्री, बाल संसद ने विद्यालय विकास में सक्रिय योगदान का दिया आश्वासन

टिहरी जिले के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखिणीधार में विभागीय निर्देशों पर आज छात्र संसद का गठन किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने छात्र संसद के पदाधिकारियों को उनके दायित्व और कर्तव्यों की जानकारी देते हुए उन्हें भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में स्वयं को तैयार करने का आवाहन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया।

     विभागीय निर्देशों के तहत आज अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार टिहरी गढ़वाल में छात्र संसद का गठन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं ने सर्वसम्मति से छात्र संसद की पदाधिकारियों का चयन किया। मनोनीत कैबिनेट के पदाधिकारियों को प्रवक्ता राजनीति विज्ञान योगेश सकलानी द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करवाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य लक्ष्मी प्रसाद डोभाल प्रवक्ता चंदन सिंह असवाल, सुशील डोभाल, जयवीर सिंह कौशल, कपिलदेव उनियाल, कपिलदेव सेमवाल, शिक्षक दिनेश डंगवाल, पंकज डंगवाल, दिनेश रावत, शीशराम पालीवाल आदि ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके उत्तरदायित्व एवं कर्तव्यों की जानकारी देते हुए उन्हें भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में स्वयं को तैयार करने का आवाहन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

बाल संसद के प्रदाधिकारी- प्रधानमंत्री:- आयुष कुरियाल 12th-B, स्वास्थ्य मंत्री:- कुमारी कोमल 12th-B स्वच्छता मंत्री:- कुमारी निशा 12th-A  सुरक्षा एवं न्याय मंत्री:- धीरज बडोनी 12th-A  पोषण मंत्री:- कुमारी चांदनी 12th-B.  उपस्थिति मंत्री:- कुमारी चांदनी 12th-B. शिक्षा मंत्री:- प्रवीण सिंह 12th- B कौशल विकास मंत्री:- शुभम पवार 12th-A.  पर्यावरण मंत्री:- कुमारी नेहा 12th-A. खेलकूद एवं संस्कृति मंत्री:- नितिन 12th-A. सूचना एवं संपर्क मंत्री:- आदित्य सजवान 12th-Aउप - प्रधानमंत्री :- कुमारी दिव्या 12th-A

Mann Ki Baat: स्कूली छात्र और शिक्षक भी सुनेंगे पीएम मोदी के मन की बात, माध्यमिक स्कूलों लिए जारी हुए यह नौ निर्देश, बाल संसद का भी करना होगा तुरन्त गठन, यहां पढ़ें विद्यालयों के लिए जारी निर्देश-

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...