Skip to main content

उत्तराखंड के युवक की मुंबई के 3 स्टार होटल में बेरहमी से हत्या

 

उत्तराखंड के युवक की मुंबई के 3 स्टार होटल में बेरहमी से हत्या

उत्तराखंड के एक युवक की मुंबई में बेरहमी से हत्या की गई है। जी हां महाराष्ट्र के 3 स्टार होटल के किचन कुक ने उत्तराखंड के वेटर की बेरहमी से हत्या कर डाली। मृतक वेटर नैनीताल के मल्लाकोट ग्राम धनियाकोट तहसील बेतालघाट का रहने वाला था।

     जानकारी के मुताबिक होटल में एक आर्डर को लेकर वेटर और कुक में विवाद हो गया था जिस पर कुक ने चाकू घूम कर वेटर की हत्या कर दी और हत्या करने के बाद भी कुक भागा नहीं, वह वहीं खड़ा रहकर पुलिस का इंतजार करता रहा। उसने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच खाने के ऑर्डर को लेकर विवाद हुआ था। इस पर कुक ने वेटर की हत्या कर दी। वेटर का नाम जगदीश था और वो उत्तराखंड बेतालघाट का रहने वाला था। जगदीश पिछले एक साल से अंधेरी ईस्ट इलाके के इस होटल में काम कर रहा था। शुक्रवार को जगदीश का कुक माधव मंडल के साथ विवाद हो गया तो माधव दौड़कर किचन से चाकू लेकर आ गया। उसने तेजी के साथ चाकू को जगदीश के सीने में घोंप दिया। चाकू जगदीश के दिल के पास जाकर लगा जिस वजह से मौके पर ही खून बहने के बाद उसकी मौत हो गई। वेटर की मृत्यु होते ही होटल में हड़कंप मच गया। होटल प्रबंधक ने जगदीश के शव को नैनीताल भेज दिया और उसका अंतिम संस्कार भी हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जगदीश के घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। उसके घर में बूढ़ी मां , पत्नि और दो छोटे बच्चे हैं।  वह परिवार का इकलौता कमाने वाला था। मृतक के परिवार में जहां कोहराम मचा हुआ है वहीं जगदीश की मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।

राज्य आंदोलनकारी और पत्रकार जयप्रकाश कुकरेती ने भागवत महापुराण के अवसर पर 21 फलदार वृक्षों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...