Skip to main content

Inspire Award MANAK: इंस्पायर अवॉर्ड मानक कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला नरेंद्र नगर में हुई संपन्न, टिहरी जिले से इस वर्ष होगा 4000 बाल वैज्ञानिकों का नामांकन

 इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल में इस वर्ष चार हजार छात्र छात्राओं के नामांकन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नामांकन का लक्ष्य पूरा करने की लिए आज नरेंद्रनगर में जिले के सभी विकासखंडों के कोऑर्डिनेटर के लिए अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ओम प्रकाश वर्मा ने 15 अगस्त तक सभी विद्यालय से 5-5 छात्र-छात्राओं का नामांकन करने के निर्देश दिए है।

    इंस्पायर अवार्ड योजना के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष कक्षा 6 से 10 तक अध्ययनरत व 14 वर्ष तक के विद्यार्थियों के लिए भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के द्वारा विज्ञान एवं तकनीकी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम संचालित किया जाता है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत देशभर के छात्रों से इन्नोवेटिव आइडियाज आमंत्रित किए जाते हैं और चयन होने पर छात्रों को मॉडल और प्रोजेक्ट वर्क के लिए ₹10000 की हमारी राशि दी जाती है।

       जनपद टिहरी गढ़वाल के लिए इस वर्ष राज्य शैक्षिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान परिषद ने 4000 छात्र छात्राओं के नामांकन का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नरेंद्र नगर में जनपद टिहरी गढ़वाल के सभी विकास खंडों के कोऑर्डिनेटर्स के लिए अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें निर्धारित समय तक लक्ष्य पूरा करने की रणनीति तय की गई। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ओम प्रकाश वर्मा ने कार्यक्रम के जिला समन्वयक अलख नारायण दुबे एवं सभी विकास खंडों की समन्वयकों को 15 अगस्त तक सभी विद्यालयों से 5-5 छात्र छात्राओं का इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम के अंतर्गत ऑनलाइन नामांकन करने के निर्देश दिए हैं। कार्यशाला में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर्स ने अपने अपने अनुभव भी शेयर किए। इस दौरान इंस्पायर अवार्ड स्कीम की जिला समन्वयक अलख नारायण दुबे ने विकासखंड जाखणीधार, कीर्तिनगर जौनपुर, भिलंगना नरेंद्र नगर थौलधार व देवप्रयाग ब्लॉक कोऑर्डिनेटर्स के कार्यों की सराहना की है।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...