Skip to main content

Translate करें.

16 सितंबर को प्रदेश के 7 जिलों में स्कूल रहेंगे बंद, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद इन जिलों से जारी हुए आदेश, टिहरी में 17 सितंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल

 


  मौसम विभाग के भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद प्रदेश के पांच जिलों में छुट्टी घोषित हुई है। जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग, पौड़ी, चमोली, अल्मोडा, नैनीताल, चंपावत, और पिथौरागढ़ ने कल 16 सितंबर को जनपद भर के सभी सरकारी, गैर सरकारी और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। जिले में कल भारी बारिश होने की आशंका के चलते यह फैसला लिया गया है। जबकि जनपद टिहरी गढ़वाल में 17 सितंबर को भारी बारिश के अलर्ट के साथ जिलाधिकारी ने सभी विद्यालय बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।

डीएम नैनीताल ने एसडीआरएफ पुलिस, क्विक रिस्पांस टीम को अलर्ट पर रखने के निर्देश दिये है। साथ ही आम जन से अपील करते हुए उन्होंने कहा की नदी, नाले और गदेरे की तरफ अनावश्यक रूप से कोई भी ना जाए, प्रशासन बरसात को लेकर पूरी तरह से अलर्ट पर हैवही मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित रुद्रप्रयाग ने जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय व निजी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र अगले दो दिन 15 व 16 सितंबर को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा समस्त कार्मिक अपने-अपने संस्थानों में उपस्थित रहकर शासकीय कार्यों का निर्वहन करेंगे।

जनपद टिहरी गढ़वाल के सभी स्कूलों के लिए यह हैं आवश्यक निर्देश

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुये अपर जिला मजिस्ट्रेट/मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल रामजी शरण शर्मा द्वारा दिनांक 17 सितम्बर 2022 (शनिवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय/निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थानों) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश जारी किये गये हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा दिनांक 15 सितम्बर 2022 को प्रात 10  बजे जारी मौसम पूर्वनुमान के अनुसार दिनांक 16 व 17 सितम्बर 2022 को  जारी उत्तराखण्ड राज्य के अन्य जनपदों सहित जनपद टिहरी गढ़वाल के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कहीं कहीं अत्यन्त भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त करते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत छात्र छात्राओं की सुरक्षा के मध्यनजर अपर जिला मजिस्ट्रेट/मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल रामजी शरण शर्मा द्वारा दिनांक 17 सितम्बर 2022 (शनिवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय/निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थानों) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश जारी किये गये हैं। इसके साथ ही जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत समस्त प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या, प्रधानाध्यापक/प्रधानाध्यापिका, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक माध्यमिक उच्च प्राथमिक, प्राथमिक, मिनिस्ट्रीयल, अनुसेवक / संविदा कर्मचारियों को समयानुसार अपने अपने विद्यालय/कार्यालय में यथावत् बने रहने के आदेश दिये गये हैं।

Breaking News: मौसम विभाग के अलर्ट के बाद 16 सितंबर को प्रदेश के इन 8 जिलों में स्कूल रहेंगे बंद, टिहरी में जिला प्रशासन ने अब 16 व 17 सितंबर को सभी स्कूल बंद रखते हुए शिक्षक कर्मचारियों को विद्यालयों में बने रहने के जारी किए आदेश

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers