Skip to main content

Translate करें.

DIET New Tehri: आनंदम पाठ्यचर्या के अंतर्गत डायट नई टिहरी में नवनियुक्त शिक्षकों और जिला संदर्भ समूह का चार दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न। 'डीआरजी सदस्य विद्यालयों और डायट के बीच सेतु के रूप में करें कार्य'- डायट प्राचार्य राजेन्द्र प्रसाद डंडरियाल

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी (DIET New Tehri) में आनंदम पाठ्यचर्या के अंतर्गत जनपद में नवनियुक्त 47 प्राथमिक शिक्षकों का चार दिवसीय एवं जिला संदर्भ समूह के सदस्यों का एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर डायट प्राचार्य राजेन्द्र प्रसाद डंडरियाल ने प्रतिभागी शिक्षकों को अपने विद्यालयों में आनंदम पाठ्यचर्या के प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं।
  स्कूली बच्चों में आपसी सहयोग, सौहार्द पूर्णवातावरण, सद्भावना एवं सहानुभूति आदि भावनाओं को विकसित करने के लिए संचालित आनंदम पाठ्यचर्या के अंतर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित चार दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रारंभिक शिक्षा में नियुक्त 47 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया, जबकि आनंदम पाठ्यचर्या के अंतर्गत जनपद स्तर पर गठित की गई जिला संदर्भ समूह के सदस्यों ने एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम और बैठक में प्रतिभाग किया। समापन के अवसर पर डाइट प्राचार्य राजेन्द्र प्रसाद डंडरियाल ने कहा की अक्सर यह देखने को मिलता है कि विद्यालय का वातावरण बच्चों को आकर्षित नहीं कर पाता और ऐसी स्थिति में बच्चों को विद्यालय में शिक्षण बोझ जैसा लगता है। आनंदम पाठ्यक्रम के क्रियान्वयन से छात्र-छात्राओं को विद्यालय में आनंदमयी और उल्लास पूर्ण वातावरण मिल पाएगा एवं बच्चे विद्यालय में आने के लिए अधिक उत्सुक होंगे। शिक्षकों को आनंदम पाठ्यचर्या की मूल भावना को समझना होगा। उन्होंने कहा है कि आनंदम पाठ्यचर्या के अंतर्गत गठित जिला संदर्भ समूह के सदस्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान एवं विकासखंडों के विभिन्न सेवित क्षेत्रों के बीच कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सेतु के रूप में कार्य करेंगे। 'हिमवंत' के Whatsapp Group से जुड़ने के लिए यहां टच करें।

    कार्यक्रम में लव्य संस्था के मेंटर प्रणय और ड्रीम एंड ड्रीम संस्था की मेंटर सिमरत कौर ने प्रशिक्षण मॉड्यूल के अंतर्गत चरणबद्ध ढंग से माइंडफूलनेस यानी ध्यान देने की प्रक्रिया, कहानी, गतिविधि और अभिव्यक्ति की प्रक्रिया पर विधिवत प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर डायट प्रवक्ता दीपक रतूड़ी और डॉ वीर सिंह रावत ने आनंदम पाठ्यचर्या के अंतर्गत प्रतिभागी शिक्षकों को अनेक उपयोगी जानकारियां दी हैं।

   अभिमुखीकरण कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राइका थत्यूड़ संतोष कुमार सहगल, डायट प्रवक्ता देवेंद्र भंडारी, डॉ वीर सिंह रावत, डॉ सुमन नेगी, निर्मला सिंह सहित अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार के प्रवक्ता सुशील डोभाल, सहायक अध्यापक अमित चमोली, प्रकाशी सेमवाल, अंजू रावत ढोंडी, आनंद मणि पैन्यूली, तेजा सिंह और दुर्गा प्रसाद लखेडा सहित कई शिक्षक मौजूद थे।

'हिमवंत' के Whatsapp Group से जुड़ने के लिए यहां टच करें।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers