Skip to main content

Uttarakhand school education: अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में 28 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति पर परिचारक रेवती देवी को विद्यालय परिवार ने दी भावभीनी विदाई,

रेवती देवी, सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई
    टिहरी जिले के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में परिचारक के पद पर कार्यरत रेवती देवी कि सेवानिवृत्ति पर विद्यालय की शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं ने उन्हें भावभीनी विदाई दी है। इस अवसर पर शिक्षकों ने अधिवर्षता अवधि पूरी कर सेवानिवृत्त हुई कार्यालय परिचारक रेवती देवी के व्यवहार और विद्यालय के प्रति समर्पण की सराहना की है।

जनपद टिहरी गढ़वाल के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में विगत 28 वर्षों से परिचारक के पद पर अपनी सेवाएं दे रही रेवती देवी की अधिवर्षता अवधि आज पूरी होने पर उन्हें विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र छात्राओं ने भावभीनी विदाई दी है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य एवं विद्यालय के शिक्षकों ने रेवती देवी कि कार्य और व्यवहार की सराहना करते हुए उनके लिए उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। 

विद्यालय परिवार द्वारा परिचारक रेवती देवी का माल्यार्पण करते हुए उनके सम्मान में विद्यालय में आयोजित विदाई कार्यक्रम के दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर सेवाकाल में उनके योगदान की प्रशंसा की गई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य लक्ष्मी प्रसाद डोभाल, प्रवक्ता चंदन सिंह असवाल, संजीव नेगी, सुशील डोभाल, राजेश कुमार उपाध्याय, कपिल देव उनियाल, कपिल देव सेमवाल, योगेश सकलानी, भगवान सिंह नेगी, सहायक अध्यापक पंकज डंगवाल, शीशराम पालीवाल, दिनेश रावत, अरविंद उनाल, अरविंद बहुगुणा, शिक्षिका रेखा कंडारी, प्रीति थपलियाल, और लक्ष्मी तंवर आदि ने फूल मालाओं से उनका सम्मान कर उनकी सेवानिवृत्ति को यादगार बनाते हुए हर्ष और प्रसन्नता के साथ उन्हें उनके घर तक ढोल-दमाऊ के साथ पहुंचा कर उन्हें भावभीनी विदाई दी है। 

विद्यालयों और विश्वविद्यालयों की खबरों और नई जानकारियों के लिए 'हिमवंत' को यहां Follow करें

यह भी पढ़ें

संविधान दिवस पर गत वर्ष की भांति विद्यालयी शिक्षा विभाग जनपद टिहरी गढ़वाल के लिए अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार द्वारा एक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही है। जिसमे समस्त छात्र-छात्राओं और शिक्षक, कर्मचारियों सहित आमलोग भी प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतिभागियों को मंडलीय अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा पौड़ी गढ़वाल, सीईओ और डीईओ माध्यमिक टिहरी गढ़वाल द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। प्रतिभाग के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

NEET UG Second Counseling: उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS सामान्य वर्ग में 577 अंक से नीचे दाखिला नहीं, वहीं एससी वर्ग में 364 व एसटी वर्ग में 380 अंकों तक हुए दाखिले, दून मेडिकल कॉलेज बना मेडिकल के छात्रों की पहली पसंद

School education Uttarakhand: विद्यालयी शिक्षा विभाग ने माह नवम्बर, 2022 की मासिक परीक्षा की तिथि में किया परिवर्तन, अब 2 व 3 दिसम्बर को आयोजित होगी नवम्बर माह की यह परीक्षा

UGC FYUP: तो अब तीन नहीं चार साल में होगा ग्रेजुएशन, अगले सत्र में करना चाहते हैं अगर बीए-बीएससी-बीकॉम तो इन नए नियमों पर जरूर ध्यान दें

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

शिक्षक नेता सोहन सिंह माजिला ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर किया यह आग्रह, सीएम ने दिया यह आश्वासन

राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री सोहन सिंह माजिला ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर शिक्षकों की अनेक लंबित मागों के निस्तारण का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने यथा शीघ्र शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शिक्षकों की मांग पर बैठक करने का आश्वासन दिया है।     शिक्षक नेता सोहन सिंह माजिला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया है, सोहन सिंह माजिला का कहना है कि ग्रीष्म अवकाश में जनपद नैनीताल, अल्मोड़ा पिथौरागढ़ तथा देहरादून के शिक्षक साथियों के मध्य जाना हुआ, जिसमें शिक्षकों की पदोन्नति, ट्रांसफर के साथ Lt में कार्यरत शिक्षक साथियों ने TET की बाध्यता को समाप्त करने की है बातें उनके सामने रखी है, इन्ही मांगो को उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखा है। मुख्यमंत्री ने यथा शीघ्र शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शिक्षकों की मांग पर बैठक करने का आश्वासन दिया है। शिक्षकों की पदोन्नति की मांग पर अध्यादेश लाने, शिक्षा विभाग में अनुरोध के ट्रांसफर, धारा 27 की सूची जारी करने, उत्तर प्रदेश की तर्ज ...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

अनुरोध तबादलों से सुगम दुर्गम श्रेणी हटाने की खबर से शिक्षकों में मायूसी, "समाधान निकालने का कर रहे हैं प्रयास", प्रांतीय अध्यक्ष- राम सिंह चौहान

शिक्षा विभाग में अनुरोध के आधार पर तबादलों से सुगम और दुर्गम श्रेणी को हटाने की खबर से हजारों शिक्षकों में नाराजगी और मायूसी व्याप्त हुई है। कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है। दूसरी ओर राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा है कि इसका समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक शिक्षकों को लाभ मिल सके। शिक्षक नेता डॉ हेमंत पैन्यूली ने कहा है कि अनुरोध के अंतर्गत सभी श्रेणियों के ट्रांसफर करवाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।  कानूनी पहलू को ध्यान में रखते हुए लिया यह निर्णय    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य के शिक्षक इस साल सुगम और दुर्गम सेवा के मानक पर अनुरोध के आधार पर तबादले के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। सुगम-दुर्गम के विषय पर एक याचिका हाईकोर्ट के विचाराधीन होने की वजह से सरकार अनुरोध की श्रेणी वाले तबादलों से भी सुगम-दुर्गम मानक को हटाने जा रही है। बुधवार को शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले तबादला ऐक्ट के तहत गठित मुख्य सचिव समिति ने विभाग को अनुरोध के आधार पर तबादले करने ...