Skip to main content

FLN Mission: निपुण भारत अभियान के तहत FLN Mission पर एमआईटी परिसर ढालवाला नरेंद्रनगर में प्राथमिक शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समझी बच्चों के लिए संख्या और भाषायी समझ की उपयोगिता


 टिहरी जिले के नरेंद्रनगर विकासखंड के ढालवाला स्थित एमआईटी परिसर में एफ़एलएन मिशन के अंतर्गत संचालित प्राथमिक शिक्षकों के छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन आज प्राथमिक कक्षाओं में 'शिक्षण अधिगम सामग्री के माध्यम से लेखन के कौशल' और विद्यालय में छात्र अनुकूल पुस्तकालय सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे डायट प्रवक्ता दीपक रतूड़ी ने कहा है कि छात्रों के जीवन के पहले 6 छः वर्ष अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं और भाषाओं और संख्यायों का ज्ञान इस उम्र में प्राप्त करने से छात्रों के जीवनपर्यंत काम आता है।

    विकासखंड नरेंद्रनगर के ढालवाला स्थित एमआईटी परिसर में निपुण भारत अभियान के अंतर्गत संचालित बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान यानी एफएलएन विषय पर आधारित प्राथमिक शिक्षकों के छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन आज विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्राथमिक कक्षाओं में अध्ययनरत बच्चों के भाषाई ज्ञान के विकास पर चर्चा की गई। इस अवसर पर संदर्भदाता प्रमोद चमोली, पंकज कोठियाल, सरोजिनी रावत और सरोज बाला ने विभिन्न गतिविधियों और मॉड्यूल के माध्यम से प्रतिभागी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर सन्दर्भदाताओं ने कहा है कि अनेक सर्वेक्षणों से यह संकेत मिलता है कि हम वर्तमान में सीखने की एक गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय में बड़ी संख्या में शिक्षार्थियों ने जिसकी अनुमानित संख्या 5 करोड़ से भी अधिक है- बुनियादी साक्षरता और संख्या- ज्ञान भी नहीं सीखा है। अर्थात ऐसे बच्चों को सामान्य लेख को पढ़ने, समझने और अंकों के साथ बुनियादी जोड़ और घटाव करने की क्षमता भी नहीं है। ऐसी स्थिति में प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान सुनिश्चित किया जाना महत्वपूर्ण हो जाता है। 

कार्यक्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी के प्रवक्ता दीपक रतूडी ने कहा है कि सभी बच्चों के लिए मूलभूत साक्षरता और संख्या- ज्ञान को प्राप्त करना एक राष्ट्रीय अभियान बन गया है। इसके तहत प्रत्येक छात्र को कक्षा 3 तक मूलभूत साक्षरता और संख्या- ज्ञान को आवश्यक रूप से प्राप्त करना शामिल किया गया है। 

कार्यक्रम में बतौर नोडल अधिकारी व्रह्म प्रकाश यादव ने कहा है की NEP 2020 की सर्वोच्च प्राथमिकता 2025 तक प्राथमिक विद्यालय में सार्वभौमिक मूलभूत साक्षरता और संख्या- ज्ञान प्राप्त करना होगा। सीखने की बुनियादी आवश्यकताओं अर्थात, मूलभूत स्तर पर पढ़ना लिखना और अंकगणित को हासिल करने पर ही हमारे विद्यार्थियों के लिए बाकी नीति प्रासंगिक होगी।

प्रशिक्षण में BRC नरेंद्र नगर मनमोहन सिंह रांगर, संकुल समन्वयक जितेंद्र रावत, ललिता प्रसाद शर्मा, देवेंद्र नेगी और कीर्ति सिंह नेगी, रीता पंवार पठाई, मीनाक्षी, सुनीता शाह, संगीता रयाल, मोहन लाल भट्ट, सुरेश चन्द्र बिजल्वाण तथा सिंपल एजुकेशन फाउंडेशन से श्रुतिका सिलस्वाल और श्रीनिधि लक्ष्मणन्न सहित कई शिक्षक मौजूद थे। रिपोर्ट- सिंपल एजुकेशन फाउंडेशन से श्रुतिका सिलस्वाल और श्रीनिधि लक्ष्मणन्न, नरेंद्रनगर टिहरी गढ़वाल।


यह भी पढ़ें

DIET New Tehri: राज्य के विद्यालयों का अब सॉफ्टवेयर के माध्यम से विभागीय अधिकारी कर सकेंगे अनुश्रवण, DIET नई टिहरी द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर का निदेशक माध्यमिक शिक्षा आर.के. कुंवर ने यहां किया उद्घाटन, संदर्भदाताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे निदेशक आरके कुंवर और उपनिदेशक चेतन प्रसाद नौटियाल ने DIET नई टिहरी के प्रयासों की जमकर की सराहना


School Education, Uttarakhand: पढ़ाई के साथ ही अब शतप्रतिशत साक्षर और नशामुक्त बनाने के साथ ही उत्तराखंड को स्वच्छ और सुंदर बनाने में भी अपना योगदान देंगे स्कूली छात्र, अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने गढ़वाल के सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाचार्य को दिए यह निर्देश, छात्रों से आंतरिक मूल्यांकन के लिए परियोजना कार्य के तहत करवाएं यह रचनात्मक कार्य



Science festival Tehri Garhwal: नरेंद्रनगर स्थित नगरपालिका सभागार में सम्पन्न हुआ तीन दिवसीय जिला विज्ञान महोत्सव। विज्ञान ड्रामा, मेला और मॉडल प्रदर्शनी में चयनित बाल वैज्ञानिकों को मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला और कार्यक्रम के मुख्य संयोजक ओम प्रकाश वर्मा ने वितरित किए पुरस्कार, चयनित प्रतिभागी 22 से 26 नवंबर तक राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग

Graphic Era की छात्रा पूजा को यहां मिला 84.88 लाख रुपये का सालाना पैकेज, टिहरी जिले के सकलाना क्षेत्र के घेना गांव की निवासी पूजा ने अपनी मेहनत की पेश कर दी बड़ी मिशाल

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

शिक्षक नेता सोहन सिंह माजिला ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर किया यह आग्रह, सीएम ने दिया यह आश्वासन

राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री सोहन सिंह माजिला ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर शिक्षकों की अनेक लंबित मागों के निस्तारण का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने यथा शीघ्र शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शिक्षकों की मांग पर बैठक करने का आश्वासन दिया है।     शिक्षक नेता सोहन सिंह माजिला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया है, सोहन सिंह माजिला का कहना है कि ग्रीष्म अवकाश में जनपद नैनीताल, अल्मोड़ा पिथौरागढ़ तथा देहरादून के शिक्षक साथियों के मध्य जाना हुआ, जिसमें शिक्षकों की पदोन्नति, ट्रांसफर के साथ Lt में कार्यरत शिक्षक साथियों ने TET की बाध्यता को समाप्त करने की है बातें उनके सामने रखी है, इन्ही मांगो को उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखा है। मुख्यमंत्री ने यथा शीघ्र शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शिक्षकों की मांग पर बैठक करने का आश्वासन दिया है। शिक्षकों की पदोन्नति की मांग पर अध्यादेश लाने, शिक्षा विभाग में अनुरोध के ट्रांसफर, धारा 27 की सूची जारी करने, उत्तर प्रदेश की तर्ज ...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

अनुरोध तबादलों से सुगम दुर्गम श्रेणी हटाने की खबर से शिक्षकों में मायूसी, "समाधान निकालने का कर रहे हैं प्रयास", प्रांतीय अध्यक्ष- राम सिंह चौहान

शिक्षा विभाग में अनुरोध के आधार पर तबादलों से सुगम और दुर्गम श्रेणी को हटाने की खबर से हजारों शिक्षकों में नाराजगी और मायूसी व्याप्त हुई है। कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है। दूसरी ओर राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा है कि इसका समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक शिक्षकों को लाभ मिल सके। शिक्षक नेता डॉ हेमंत पैन्यूली ने कहा है कि अनुरोध के अंतर्गत सभी श्रेणियों के ट्रांसफर करवाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।  कानूनी पहलू को ध्यान में रखते हुए लिया यह निर्णय    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य के शिक्षक इस साल सुगम और दुर्गम सेवा के मानक पर अनुरोध के आधार पर तबादले के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। सुगम-दुर्गम के विषय पर एक याचिका हाईकोर्ट के विचाराधीन होने की वजह से सरकार अनुरोध की श्रेणी वाले तबादलों से भी सुगम-दुर्गम मानक को हटाने जा रही है। बुधवार को शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले तबादला ऐक्ट के तहत गठित मुख्य सचिव समिति ने विभाग को अनुरोध के आधार पर तबादले करने ...