Skip to main content

Uttarakhand board: उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में छठे अतिरिक्त विषय के अंको को पूर्णांकों में जोड़ने की राजकीय शिक्षक संघ ने की मांग, शासन की स्वीकृति मिलने पर हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के पूर्णाक पूर्व की भांति हो जाएंगे 600

   

हेमंत पैन्यूली, मंत्री- राजकीय शिक्षक संघ, गढ़वाल मंडल उत्तराखंड

विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर उत्तराखंड की दसवीं बोर्ड परीक्षा में अतिरिक्त छठे विषय के अंक पूर्णांकों में जोड़े जाने को लेकर राजकीय शिक्षक संघ द्वारा विद्यालय शिक्षा विभाग से आग्रह किया है। संघ का मानना है कि कला, संगीत, व्यायाम, कृषि, वाणिज्य, संस्कृत, कंप्यूटर, सूचना प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आदि विषयो से छात्र विमुख हो रहे हैं और इस कारण से यह विषय धीरे-धीरे विलुप्त होने की कगार पर है। 

     उल्लेखनीय है कि विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 5 मुख्य विषयों के साथ एक अतिरिक्त विषय की परीक्षा आयोजित की जाती है, किंतु अंको का योग केवल 5 मुख्य विषयों के आधार पर पूर्णाक 500 होता है। जबकि छठे अतिरिक्त विषय का मूल्यांकन तो किया जाता है लेकिन उसके अंको पूर्णाको के साथ नहीं जोड़ा जाता। शिक्षकों का मानना है कि कला, संगीत, व्यायाम, कृषि, वाणिज्य, संस्कृत, कंप्यूटर, सूचना प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आदि विषय से छात्र विमुख हो रहे हैं और इस कारण से यह विषय धीरे-धीरे विलुप्त होने की कगार पर है।

    राजकीय शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल के मंत्री डॉ. हेमंत पैन्यूली के पत्र को निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने सचिव विद्यालय शिक्षा को अग्रेषित किया है। शासन द्वारा यदि इस बदलाव का अनुमोदन किया जाता है तो दसवीं बोर्ड परीक्षा के पूर्णाक 500 के स्थान पर पूर्व की भांति 600 हो जाएंगे।


यह भी पढ़ें

DIET New Tehri: राज्य के विद्यालयों का अब सॉफ्टवेयर के माध्यम से विभागीय अधिकारी कर सकेंगे अनुश्रवण, DIET नई टिहरी द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर का निदेशक माध्यमिक शिक्षा आर.के. कुंवर ने यहां किया उद्घाटन, संदर्भदाताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे निदेशक आरके कुंवर और उपनिदेशक चेतन प्रसाद नौटियाल ने DIET नई टिहरी के प्रयासों की जमकर की सराहना


School Education, Uttarakhand: पढ़ाई के साथ ही अब शतप्रतिशत साक्षर और नशामुक्त बनाने के साथ ही उत्तराखंड को स्वच्छ और सुंदर बनाने में भी अपना योगदान देंगे स्कूली छात्र, अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने गढ़वाल के सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाचार्य को दिए यह निर्देश, छात्रों से आंतरिक मूल्यांकन के लिए परियोजना कार्य के तहत करवाएं यह रचनात्मक कार्य



Science festival Tehri Garhwal: नरेंद्रनगर स्थित नगरपालिका सभागार में सम्पन्न हुआ तीन दिवसीय जिला विज्ञान महोत्सव। विज्ञान ड्रामा, मेला और मॉडल प्रदर्शनी में चयनित बाल वैज्ञानिकों को मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला और कार्यक्रम के मुख्य संयोजक ओम प्रकाश वर्मा ने वितरित किए पुरस्कार, चयनित प्रतिभागी 22 से 26 नवंबर तक राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग

Graphic Era की छात्रा पूजा को यहां मिला 84.88 लाख रुपये का सालाना पैकेज, टिहरी जिले के सकलाना क्षेत्र के घेना गांव की निवासी पूजा ने अपनी मेहनत की पेश कर दी बड़ी मिशाल

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

दिवंगत शिक्षिका श्रृष्टि कंडारी के पति, सास और ननद पर दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज, आठ माह पहले हुई थी शादी, ससुरालियों की प्रताड़ना से थी परेशान

राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी के असामयिक मृत्यु की खबर से जहां उनके परिजनों सहित राज्य के शिक्षकों के शोक व्याप्त है वही शादी के महज कुछ महीनों में ही दिवंगत शिक्षिका की ससुरालियों द्वारा प्रताड़ना और उत्पीड़न को मौत का कारण माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका की मां ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज करवाया है। मृतक शिक्षिका का पति उत्तराखंड सचिवालय में है तैनात राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के बाद सचिवालय में  निजी सचिव पद पर तैनात उनके पति पर अपनी पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना हर्रवाला चौकी के अंतर्गत की है, जहां विवाह के महज आठ महीने बाद प्रवक्ता गणित सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नवंबर 2025 में हुई थी शादी पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित श्रीकोट निवासी स्वर्गी...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...