Skip to main content

Prveshotsav 2023-24: प्रवेशोत्सव पर यह विद्यालय तैयार करेगा सभी सरकारी वियालयों के लिए आकर्षक Digital Banner and Poster. नामांकन दर बढ़ाने के लिए सभी विद्यालयों का होगा प्रचार प्रसार.

Praveshotsav 2023-24
आलेख सुशील डोभाल- प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार टिहरी गढ़वाल द्वारा सरकारी विद्यालयों में नामांकन बढाने के लिए डिजिटल पोस्टर एंड बैनर मेकिंग प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के प्रवक्ता सुशील डोभाल द्वारा गूगल स्लाइड के माध्यम से राज्य के सरकारी विद्यालयों के प्रचार प्रसार और नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से सभी विद्यालयों को डिजिटल बैनर व पोस्टर उपलव्ध करवा रहे हैं. इसके लिए इच्छुक  संस्थाध्यक्ष और शिक्षकों द्वारा पर दर्ज सूचना के आधार पर उनके विद्यालयों के आकर्षक बैनर तैयार किए जाएंगे जिन्हें संबंधित विद्यालय ई-मेल द्वारा प्राप्त कर सकेंगे।

    प्रवेशोत्सव कार्यक्रम 2023-24 की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य सी एस असवाल ने कहा है कि विद्यालय स्तर पर प्रवेशोत्सव कार्यक्रम की सफलता के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं. विद्यालयों में नामांकन दर बढ़ाने के लिए समुदाय और जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जा रहा है और सेवित गांवो में जाकर ऐसे बच्चों का डाटा तैयार करते हुए उन्हें विद्यालय में नामांकन के लिए प्रेरित क्या जा रहा है जो अभी तक किसी भी विद्यालय में नामांकित नहीं है।  प्रत्येक बच्चा विद्यालय पहुंचे और विशेषरूप से सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ोतरी हो इसके लिए अधिकारियों, संस्थाध्याक्षों और शिक्षकों के बीच जिम्मेदारी तय की गई है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विभाग के निर्देशों पर सरकारी स्कूलों में नामांकन वृद्धि, अनामांकित एवं ड्रॉपआउट बच्चों एवं कोविड-19 के कारण प्रवासी श्रमिकों के बच्चों को विद्यालय से जोड़ने हेतु इस वर्ष 11 अप्रैल तक सभी विद्यालयों में  प्रवेश उत्सव अभियान आयोजित किया जा रहा है. प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत विभागीय उपलव्धियों के साथ साथ सरकारी विद्यालयों में मिलने वाली सुविधाओं का प्रचार प्रसार भी किया जाना है. इसी उद्देश्य के साथ अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार टिहरी गढ़वाल द्वारा समस्त राजकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रचार प्रसार के लिए Digital Poster and banner making program आयोजित किया जा रहा है. 

Praveshotsav 2023-24: अपने विद्यालय के लिए प्रवेशोत्सव 2023-24 के डिजिटल बैनर और पोस्टर यहां से करें निशुल्क प्राप्त

Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...