Skip to main content

Uttarakhand education: ऑडिट के नाम पर यहां हो रहा था कमीशन का खेल, शिक्षकों ने की फर्म पर कार्रवाई कर ब्लैक लिस्ट करने की मांग


जिनके ऊपर वित्तीय गड़बड़ी और भ्रष्टाचार को रोकने का दायित्व हो वही भ्रष्टाचार के खेल में शामिल हो जाए तो क्या कहा जाए। सरकारी महकमों में वार्षिक ऑडिट के नाम पर ऑडिट करने वाली फर्मों द्वारा ऑडिट के एवज में कमीशन की मांग कोई नई बात नहीं रह गई है। ऐसा ही मामला पौड़ी जनपद में प्रारंभिक शिक्षा के विद्यालयों के ऑडिट में देखने को मिला है। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पौड़ी ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले के स्कूलों में ऑडिट के लिए चयन की गई फर्म पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

    संघ के जिलाध्यक्ष मनोज जुगराण ने मुख्य शिक्षाधिकारी पौड़ी को ज्ञापन देकर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई कर ब्लैक लिस्ट करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा है की ऑडिट के नाम पर शिक्षकों से कमीशन की मांग से शिक्षक न केवल आहत हैं बल्कि उनमें जबरदस्त आक्रोश भी प्राप्त हुआ है। कार्रवाई नहीं होने पर संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। सीईओ डॉ. आनंद भारद्वाज को दिए गए ज्ञापन में उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मनोज जुगरान ने कहा कि शिक्षा विभाग ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों को दी गई धनराशि का ऑडिट करने के लिए सीए सदत एंड कंपनी चार्टर्ड अकाउंट फर्म को अनुबंधित किया। कई शिक्षकों ने बताया कि फर्म के कर्मचारी जबरदस्ती ऑडिट करवाने के लिए स्कूल में आई धनराशि से दो फोसदी धनराशि मांग रहे है।

 ऑडिट करने वाली फार्म की कर्मचारियों द्वारा इस तरह कमीशन की मांग से अनेक प्रश्न खड़े हो रहे हैं।  जिससे शिक्षकों में आक्रोश बना हुआ है। कहा कि धनराशि सीधे फर्म को वेंडर बनाकर दी गई है। ऐसे में शिक्षक दो फीसदी की धनराशि इस फर्म को कहां से और क्यों दी जाय। उन्होंने कहा है कि ऑडिट के नाम पर इस तरह का करप्शन बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 


Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...