Skip to main content

Education News: सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम को गंभीरता से न लेने पर यहां शिक्षिका हुई सस्पेंड, प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी का रोका वेतन


    सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम को गंभीरता से न देना जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड पोखडा के 1 प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका को भारी पड़ गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ० भारद्वाज शिक्षिका को निलंबित करने के साथ ही प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी पोखडा का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। 

   सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ० आनन्द भारद्वाज ने ग्राम बगड विकासखण्ड पोखडा में चौपाल लगाकर जनता की शिकायतों का निराकरण किया। आयोजित चौपाल में क्षेत्र के पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, आशा कार्यकत्री सहित अन्य विभागों के अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। लेकिन इस कार्यक्रम में मैं तो प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे और नहीं संबंधित शिक्षिका।

प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी का रोका वेतन

   मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ0 आनन्द भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम की सूचना पूर्व में ही खण्ड शिक्षा अधिकारी पोखडा को दे दी गयी थी किंतु खण्ड शिक्षा अधिकारी पोखडा स्वयं उपस्थित नही हुए। जिसके चलते डॉ0 भारद्वाज ने प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी पोखडा विवेक रावत का शासकीय कार्य में बाधा, जनहित में किये गये कार्य की अनदेखी, कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही, उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर वेतन रोकने का आदेश दिया।

लापरवाही बरतने पर शिक्षिका हुई निलंबित

इसके साथ ही शिक्षिका प्रधानाध्यापिका रा०प्रा०वि० मयालगांव विकास खण्ड पोखडा पर सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने, जनहित में कार्य न करने, कर्तव्य निवर्हन में लापरवाही बरतने के कारण अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्यवाही करते हुए जांच पूरी होने तक उन्हें कार्यालय उप शिक्षा अधिकारी (प्रा० शि० ) पोखडा में संबद्ध करने के आदेश दिए।

Cryptocurrency: क्रिप्टो कैरेंसी में निवेश के नाम पर 13 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह का हुआ भंडाफोड़, पुलिस ने दो शातिर ठग ऐसे किए गिरफ्तार

World Cup Power Lifting: यहां शिक्षिका के बेटे ने पावर लिफ्टिंग विश्वकप में गोल्ड मेडल जीतकर उत्तराखंड का नाम किया रोशन

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...