Skip to main content

Translate करें.

NPS खाते में अब 2 Factor Aadhaar Authentication होगा अनिवार्य, 1 अप्रैल 2024 से लागू हो रहा है यह बड़ा बदलाव, नई पेंशन योजना से जुड़े कर्मचारी समझ लें पूरी प्रक्रिया

NPS New Rule 2024: अगर आप 'नेशनल पेंशन सिस्टम' के खाताधारक हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. एनपीएस खाते में लॉगिन के नियमों में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं जिनके बाद आपके लिए बहुत कुछ बदल जाएगा.पेंशन फंड नियामक पीएफआरडीए (PFRDA) नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के मौजूदा लॉगिन प्रोसेस में बदलाव करने का फैसला किया है. यह नए नियम 1 अप्रैल 2024 से लागू हो जाएंगे.
टू-फैक्टर आधार ऑथेंटिकेशन को किया गया लागू
पेंशन फंड रेग्युलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने यह जानकारी दी थी कि वह अपने सिक्योरिटी फीचर्स को बढ़ाने जा रहा है. अब एनपीएस खाते में लॉगिन करने के लिए दो सत्यापन (टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन) की जरूरत पड़ेगी. सेंट्रल रिकॉर्ड कीपिंग एजेंसी (CRS) सिस्टम में लॉगिन करने के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन प्रोसेस (Two-Factor Authentication) के बाद लॉगिन किया जा सकेगा. पेंशन फंड के रेगुलेटर ने इसे लेकर सर्कुलर भी जारी कर दिया है.
Aadhaar based  verification हुआ जरूरी
PFRDA ने इस मामले पर सर्कुलर जारी करके जानकारी दी है कि अब CRA सिस्टम में लॉगिन करने के लिए अतिरिक्त सिक्योरिटी फीचर्स जोड़े जाएंगे. यह नियम 1 अप्रैल 2024 से लागू हो जाएगा. इसके बाद एनपीएस खाताधारकों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ-साथ आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा. इस ओटीपी को दर्ज करने के बाद ही अब यूजर्स अपने सीआरए सिस्टम में लॉगिन कर पाएंगे. पीएफआरडीए ने अपने जारी सर्कुलर में कहा है कि आधार-बेस्ड लॉगिन ऑथेंटिकेशन से सीआरए में लॉगिन करना ज्यादा सुरक्षित होगा. 
अभी तक थी यह प्रक्रिया
मौजूदा समय में एनपीएस खाताधारकों को CRA सिस्टम में लॉगिन करने के लिए केवल एनपीएस आईडी और पासवर्ड की जरूरत पड़ती है. ऐसे में आधार बेस्ड सत्यापन की सिक्योरिटी फीचर को ऐड करने के बाद यूजर्स को आईडी पासवर्ड के साथ ही आधार बेस्ड ऑथेंटिकेशन यानी आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भी दर्ज करना होगा.
अब इस तरह अब कर पाएंगे एनपीएस खाते में लॉगिन
इसके लिए सबसे पहले एनपीएस की आधिकारिक वेबसाइट https://enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.html पर विजिट करें.
  • आगे Login with PRAIN/IPIN पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपके सामने एक नया विंडो खुलेगा.
  • आगे अपना एनपीएस आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.
  • आगे दिए गए कैप्चा दर्ज करें.
  • इसके बाद आधार ऑथेंटिकेशन प्रोसेस को पूरा करने के लिए आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा.
  • OTP यहां दर्ज कर दें।
  • आप अपने एनपीएस खाते को खोल पाएंगे.

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers