Uttrakhand School Education: विद्यालयी शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, उत्तराखंड के 23 क्लस्टर विद्यालयों का 9 मार्च को होगा शिलान्यास, प्रथम चरण में देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और पौड़ी के यह विद्यालय होंगे शामिल

 निदेशक माध्यमिक शिक्षा, महावीर सिंह बिष्ट
विद्यालयी शिक्षा विभाग में शनिवार 9 मार्च को राज्य के 23 क्लस्टर विद्यालयों का शिलान्यास किया जाएगा।  शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजबपुर में क्लस्टर विद्यालयों का शिलान्यास करेंगे। 
    इस आशय की जानकारी देते हुए निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने कहा है कि विद्यालय शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत शनिवार 9 मार्च को राज्य के 23 कलस्टर विद्यालयों का राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजबपुर देहरादून में शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक उमेश शर्मा काऊ करेंगे।
    राज्य में क्लस्टर केंद्र बनने वाले प्रथम चरण के इन विद्यालयों में देहरादून के 6, उत्तरकाशी के तीन, रुद्रप्रयाग के तीन, टिहरी के दो तथा पौड़ी के 9 स्कूल सम्मिलित होंगे।

Comments