Skip to main content

PM SHRI अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार के विद्यार्थियों ने किया इन उच्च शैक्षिक संस्थानों का शैक्षिक भ्रमण, छात्रों ने उत्साह के साथ ली उच्च शिक्षा और कैरियर संबंधित विभिन्न जानकारियां

PM SHRI Atal Utkarsh Govt. Inter College Jakhnidhar T.G.
Report by Sushil Dobhal- राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत टिहरी जिले के पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार के 40 विद्यार्थियों के दल ने मार्गदर्शक शिक्षकों के साथ गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल एवं वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी का भ्रमण कर उच्च शिक्षा से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां ली हैं। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों से संबंधित कक्षाओं, प्रयोगशालाओ और लॉ कॉलेज के मूट कोर्ट की कार्य प्रणाली को भी जाना। 
 टिहरी जिले के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज का गत वर्ष देश के चुनिंदा विद्यालयो में से PM SHRI School के रूप में चयन हुआ है। इन विद्यालयों के लिए निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं के छात्र छात्रों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का प्रावधान किया गया है। इसी के अंतर्गत विद्यालय में कक्षा 11 और 12 में अध्यनरत 40 छात्र-छात्राओं के दल ने अपने मार्गदर्शक शिक्षकों के साथ गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बादशाहीथौल स्थित स्वामी रामतीर्थ परिसर का शैक्षिक भ्रमण किया। परिसर में पहुंचने पर छात्र-छात्राओं के दल का पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ हंसराज बिष्ट ने अपने सहयोगी स्टाफ के साथ गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को परिसर के पुस्तकालय का भ्रमण करवाते हुए उन्हें पुस्तकालय प्रबंधन, पुस्तकों के रखरखाव, वितरण और ई लाइब्रेरी के बारे में अनेक उपयोगी जानकारियां दी।
शैक्षिक भ्रमण पर पहुंचे छात्र-छात्राओं को डॉ हंसराज बिष्ट ने महाविद्यालय के फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी और जूलॉजी की कक्षाओं और प्रयोगशालाओं का भ्रमण करवाते हुए उन्हें उच्च शिक्षा और करियर संबंधी जानकारियां दी है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय की अंतर्गत संचालित कॉलेज आफ लॉ में मूट कोर्ट का भी भ्रमण किया जहां उन्हें लॉ कॉलेज की प्राध्यापकों द्वारा बताया गया कि उनके अर्थशास्त्र प्रवक्ता सुशील डोभाल ने इसी परिसर से वर्ष 2008 में एलएलएम की उपाधि हासिल की थी। छात्र-छात्राओं ने लॉ के छात्रों के साथ वार्तालाप कर उनके अनुभव भी जाने।
भ्रमण पर बच्चों ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय के रानीचोरी स्थित वानिकी महाविद्यालय का भी भ्रमण किया। महाविद्यालय पहुंचने पर असिस्टेंट प्रोफेसर डा राजेश बिजलवान और डा सुमित चौधरी ने छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी देते हुए उन्हें महाविद्यालय के प्रयोगशाला और पौधशाला का भ्रमण करवाते हुए अनेक उपयोगी जानकारियां दी। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय की प्रयोगशालाओं में स्थापित विभिन्न संयंत्रों सहित विभिन्न विभागों और अनुभागों की भी जानकारी ली। 
 शैक्षणिक भ्रमण पर आए विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ उच्च शिक्षा और करियर से संबंधित अनेक जानकारियां प्राप्त की। विद्यार्थियों ने विद्यालय के प्रवक्ता सुशील डोभाल, सहायक अध्यापक एलटी पंकज डंगवाल, दिनेश रावत, रेखा कंडारी, आमो खामा और रंजीता पुंडीर के मार्गदर्शन में भ्रमण स्थल के स्थानीय परिवेश से संबंधित जानकारियां भी प्राप्त की हैं।
 \
वीडियो देखें 

Comments

  1. बहुत ही उपयोगी कदम विद्यालय और अनुभवी अधयपको के द्वारा

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...