Skip to main content

Translate करें.

Uttrakhand Excess Teachers: शिक्षकों के ट्रांसफर के बाद अब मानक से अधिक और असंगत विषय के शिक्षकों के समायोजन की कवायत हुई शुरू, 20 अगस्त तक प्रस्ताव भेजने के अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने दिए निर्देश


विद्यालयी शिक्षा विभाग में शिक्षकों की विभिन्न श्रेणियां के अंतर्गत स्थानांतरण के बाद अब स्कूलों में मानकों से अधिक और असंगत विषय में कार्यरत सरप्लस शिक्षकों की समायोजन की कवायत शुरू हो गई है। ऐसे सभी शिक्षकों को प्राथमिकता के आधार पर जनपदों के अंतर्गत समायोजित किया जाएगा और जनपदों में पद रिक्त ना होने की स्थिति में मंडल स्तर पर समायोजन होना है। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा एलबी जोशी ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को 
20 अगस्त तक प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं।
     गढ़वाल मंडल के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देशों में अपर निदेशक जोशी ने कहा है कि महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा, उत्तराखण्ड देहरादून के पत्रांक /सेवा-2/879-81/ 2022-23 दिनांक 17 मई 2022 में राजकीय माध्यमिक शिक्षा के अन्तर्गत कम छात्र संख्या वाले किसी विषय में एक से अधिक शिक्षक (सरप्लस) कार्यरत होने पर सम्बन्धित शिक्षक का प्रथमतः जनपदान्तर्गत समायोजन हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही संज्ञान में आया है कि गढ़वाल मण्डलान्तर्गत कतिपय विद्यालयों में सहायक अध्यापक एल०टी० के पदों में अंसगत विषय एवं असंगत शाखा में शिक्षक कार्यरत हैं। ऐसे शिक्षकों का जनपदान्तर्गत समायोजन प्रस्ताव उपलब्ध कराये जाने जाने हेतु निम्नानुसार कार्यवाही की जानी है-
  • असंगत संवर्ग में कार्यरत शिक्षकों के अपने संवर्ग में सर्वप्रथम जनपदान्तर्गत समायोजित किये जाने का प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाय। जनपदान्तर्गत पद रिक्त न होने की दशा में मण्डल स्तर हेतु प्रस्ताव दिया जाय।
  • असंगत विषयों में कार्यरत शिक्षकों के अपने विषय में सर्वप्रथम जनपदान्तर्गत समायोजित किये जाने का प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाय। जनपदान्तर्गत पद रिक्त न होने की दशा में मण्डल स्तर हेतु प्रस्ताव दिया जाय।
  • कम छात्र संख्या वाले किसी विषय में एक से अधिक शिक्षक (सरप्लस) कार्यरत होने पर सर्वप्रथम जनपदान्तर्गत समायोजित किये जाने का प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाय।जनपदान्तर्गत पद रिक्त न होने की दशा में मण्डल स्तर हेतु प्रस्ताव दिया जाय।
  • कम छात्र संख्या वाले किसी विषय में नियमित शिक्षक एवं अतिथि शिक्षक कार्यरत होने पर अतिथि शिक्षक का अन्यत्र विद्यालय में समायोजन किया जाना है।
उक्त शिक्षको के समायोजन हेतु स्वेच्छा से अन्यत्र विद्यालय में समायोजित किये जाने हेतु विकल्प देने वाले शिक्षक का समायोजन प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाय, अन्यथा सम्बन्धित शिक्षक/शिक्षिका को वार्षिक स्थानान्तरण अधिनियम 2017 में उल्लिखित प्राविधानों के अन्तर्गत समायोजित किये जाने हेतु प्रस्ताव अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को दिनांक 20 अगस्त 2024 तक उपलब्ध कराया जाय। उक्त प्रक्रिया के पश्चात किसी जनपदान्तर्गत असंगत संवर्ग, असंगत शाखा
एवं सरप्लस शिक्षक एवं सरप्लस अतिथि शिक्षक कार्यरत होने पर सम्बन्धित मुख्य शिक्षा अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Himwant Live
News and current affairs e-magazine dedicated to students and teachers

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers