Skip to main content

Graphic Era Hill University: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी का चौथा दीक्षांत समारोह, नई टिहरी की सौम्या रावत सहित 79 को मिले गोल्ड व 75 को सिल्वर मैडल,

Graphic Era hill University का चौथा दीक्षांत समारोह शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस मौके पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने नई टिहरी की सौम्या रावत सहित 79 उपाधिधारकों को गोल्ड व 75 को सिल्वर मैडल देकर सम्मानित किया। दीक्षांत समारोह में 8245 युवाओं को इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कम्प्युटर एप्लीकेशन समेत विभिन्न विषयों में उपाधियां प्रदान की गईं।
     दीक्षांत भाषण में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने विभिन्न डिग्री प्राप्त करने वाले युवाओं से कहा कि अब उनकी एक नई यात्रा शुरु हुई है। इस यात्रा के लिए उन्हें कुछ संकल्प लेने होंगे। सफल होने के लिए ये संकल्प जरूरी हैं। युवाओं को प्रण करना होगा कि वे कार्य करने और आगे बढ़ने के लिए रोजाना एक घंटा अधिक देंगे। एक्स्ट्रा कार्य उन्हें कार्य क्षेत्र में लीडर बनाता है।
     उन्होंने कहा कि युवाओं को निगेटिव सोच वाले लोगों से दूर रहना होगा और खुली आंखों से सपने देखने होंगे। बिना किसी सीमा वाले सपने। अपने सपनों के रूप में अपने लक्ष्य निर्धारित करके उन्हें कर्म की तरह पूरा करने में जुट जाना चाहिए। बिल्कुल अर्जुन की तरह। कार्य के प्रति जुनून रखना और अपनी वर्थ को पहचान कर उसे बढ़ाना युवाओं के हाथ में है।
    राज्यपाल ने कहा कि यह एक चुनौती है कि अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए लगातार आगे बढ़े और निगेटिव लोगों व नशे से बचें। इसके लिए इच्छा शक्ति, सैल्फ डिसिप्लिन और सैल्फ कंट्रोल होना बहुत जरूरी है। ग्राफिक एरा के संस्थापक अध्यक्ष के उदगारों को उद्धृत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि सीखना यहां डिग्री लेने के बाद खत्म नहीं होना चाहिए। 

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...