Skip to main content

MLA Kishor Upadhyay: जन सेवा शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने सरकार की उपलब्धियां रखी जनता के सामने, टिहरी में शीघ्र अस्तित्व में आएगा मेडिकल कॉलेज, टिहरी विधानसभा में आधारभूत संरचना को मिलेगी और मजबूती

 by- Sushil Dobhal
सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में आयोजित जन सेवा शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा है कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार विकसित उत्तराखंड की और तेजी से कदम बढ़ा रही है। उन्होंने कहा है कि टिहरी में बहुत जल्दी मेडिकल कॉलेज अस्तित्व में आ जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने लाभार्थी महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट भी वितरित किए।
रोजगार के मिलेंगे अब नए अवसर  
    विकासखंड जाखणीधार के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार में सरकार के 3 वर्ष का कार्यकाल पूरे होने की उपलक्ष में आयोजित जन सेवा शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने बड़ी संख्या ने शिविर में पहुंचे लोगों के सम्मुख सरकार की 3 वर्षों की उपलब्धियां साझा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार तेजी से विकसित उत्तराखंड की ओर अपने कदम बढ़ा रही है और 2 सालों में रोजगार की नए अवसर पैदा करने की दिशा में सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। सरकार ने भर्तियों में नकल रोकने के लिए प्रभावी कानून बनाने के साथ ही पारदर्शी नीतियां तैयार की है और यही कारण है कि मेहनत करने वाले नौजवान बेरोजगारों का चयन एक के बजाय कई कई भर्तियों में हो रहा है। उन्होंने अपनी विधानसभा में करवाये गए कार्यों से भी लोगों को परिचित करवाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि टिहरी में मेडिकल कॉलेज बहुत जल्दी अस्तित्व में आ जाएगा। इसके साथ ही हाइड्रोलॉजी कॉलेज को आईआईटी के समक्ष बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टिहरी विधानसभा में आधारभूत संरचनाओं को मजबूती देने के लिए वह गंभीर है। 
सरकार के 3 साल रहे बेमिसाल, कर्मचारी और अधिकारियों को दी बधाइयां
विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी ने जो लक्ष्य निर्धारित किया है उसके लिए हम सभी को पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने सरकार के तीन वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों के लिए सभी कर्मचारियों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज इन कार्यक्रमो में जन सैलाब उमड़ रहा है, वह प्रत्यक्ष प्रमाण है कि प्रदेश सरकार लोगों के हित के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार के तीन साल का कार्य ऐतिहासिक रहा है।
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार के प्रधानाचार्य संजीव नेगी और प्रवक्ता सुशील डोभाल के कार्यों की जमकर की सराहना
   इस अवसर पर उन्होंने पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार के प्रधानाचार्य संजीव नेगी और प्रवक्ता सुशील डोभाल व उनकी टीम के कार्यों की सराहना करते हुए उनसे छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरित करने की अपील की है।  इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की तरफ से लगाए गये स्टॉल का अवलोकन कर संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों का खूब हौसला बढ़ाया। उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना की लाभार्थी महिलाओं को महालक्ष्मी किट भी वितरित किए। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र और अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष गजेंद्र सेनवाल ने विधायक किशोर उपाध्याय से इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर विद्यालय के बजाय खंड विकास कार्यालय के सभागार में आयोजित करवाने की अपील की है।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...