पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य के हाईस्कूल और इंटर कालेजों में प्रधानाचार्यों के वर्षों से खाली पड़े पदों को लेकर सरकार पर कसा तंज,

 

 उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने राज्य के इंटर कॉलेज और हाई स्कूलों में प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक के खाली पड़े पदों को लेकर सरकार पर तंज कसा है। अपनी फेसबुक पोस्ट में उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने इन स्कूलों को पदोन्नति से जो मुखिया दिए थे वह रिटायर्ड हो चुके हैं और अब वर्षों से राज्य के हाईस्कूल और इंटर कॉलेज स्थाई प्रधानाचार्यों की प्रतिक्षा कर रहे हैं। इसको लेकर सरकार गंभीर नहीं है।
    फेसबुक पर उन्होंने पोस्ट किया है कि आज समाचार है कि अल्मोड़ा के किसी भी हाईस्कूल में स्थाई हेड मास्टर/प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, आप कुछ भी नामकरण दे दीजिए नहीं हैं और यह पूरे राज्य भर की स्थिति है, राज्य के इंटर कॉलेजों में भी यही स्थिति है। एक बार केवल हमारी सरकार यह शुभ काम कर सकी कि अधिकांश इंटर कॉलेजों और हाईस्कूलों में प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक देने का, उनके रिटायरमेंट के बाद यह पद धीरे-धीरे खाली पड़ते गये और आज तक खाली हैं। शिक्षा के पर्वतीय क्षेत्रों में अवमूल्यन लगातार गिरावट का एक सबसे प्रमुख कारक प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों के पद रिक्त होने का है। आज की सरकार के कार्यकाल में शिक्षा और स्वास्थ्य की जो दुर्गति हुई है, वह दुर्गत के लिए इनको क्षमा नहीं किया जा सकता है।

Comments