Skip to main content

Translate करें.

Inspired Award Workshop: नरेंद्रनगर में इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यशाला हुई संपन्न, ग्रीष्मावकाश से पहले स्कूलों में आइडिया कंपटीशन करवाने के खंड शिक्षा अधिकारी ने दिए निर्देश

Report by- Sushil Dobhal
विकासखंड नरेंद्रनगर टिहरी गढ़वाल में  खण्ड शिक्षा अधिकारी नरेंद्रनगर के दिशा निर्देशन में इंस्पायर अवार्ड मानक में छात्राओं के नामांकन को बढ़ाने हेतु तीन दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन शनिवार को संपन्न हुआ। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं का इंस्पायर अवार्ड मानक में नामांकन बढ़ाने हेतु विकासखंड स्तर पर रणनीति तैयार करना था। खंड शिक्षा अधिकारी दीप्ति ने कार्यशाला के प्रतिभागी समस्त विज्ञान शिक्षकों को अपने विद्यालय में ग्रीष्मावकाश से पहले आइडिया कंपीटिशन करवाने के निर्देश दिए हैं।
 कार्यशाला में खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि विद्यालय के समस्त छात्रों को ग्रीष्म अवकाश हेतु गृह कार्य के रूप में कम से कम पांच-पांच मौलिक आइडिया लिखकर लाने को कहा जाए जिससे कि छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक अभिरुचि का विकास हो सके और पूर्व की भांति विकासखंड नरेंद्रनगर से अधिकतम छात्रों का नामांकन इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता हेतु करवाया जा सके जिससे कि विकासखंड के छात्र-छात्राओं का इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता हेतु चयन हो सके। विदित है कि इंस्पायर अवार्ड मानक में चयनित छात्र छात्राओं को अपने आइडिया को मूर्त रूप देने हेतु भारत सरकार द्वारा ₹10000 की धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता जिला स्तर, राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है। खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती दीप्ति नें अपने अभिभाषण द्वारा कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को निर्देशित किया  कि वह अपने विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित करें ताकि हमारे विकासखंड के अधिक से अधिक छात्र चयनित होकर राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर विकासखंड का नाम रोशन कर सकें।
                 कार्यशाला में पहले दिन विकासखंड के राजकीय जूनियर हाई स्कूल के अध्यापकों द्वारा प्रतिभाग किया गया द्वितीय दिवस में निजी एवं शासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा एवं तृतीय दिवस पर राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज एवं राजकीय हाई स्कूल के इंस्पायर अवार्ड के मार्गदर्शक शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस कार्यशाला में कार्यशाला के नोडल अधिकारी के रूप में आलोक गौतम ने प्रतिभाग किया एवं विकासखंड नरेंद्रनगर के विज्ञान प्रकोष्ठ के समन्वयक अमित शर्मा द्वारा कार्यशाला की व्यवस्था के साथ-साथ प्रतिभागियों को भी संबोधित किया एवं इंस्पायर अवार्ड एवं विज्ञान महोत्सव और सेमिनार के विषय में कार्यशाला में आए हुए प्रतिभागियों से चर्चा परिचर्चा की। इस कार्यशाला में विकासखंड के विभिन्न स्तर के लगभग 82 विद्यालयों के शिक्षक /शिक्षकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया । मुख्य वक्ता के रूप में इंस्पायर एवं विज्ञान के निवर्तमान जिला समन्वयक अलख नारायण दुबे उपस्थित रहे जिनके द्वारा पूर्व में इंस्पायर अवार्ड हेतु किए गए प्रयासों एवं वर्तमान परिपेक्ष में आगामी रणनीति हेतु समस्त प्रतिभागियों को दिशा निर्देशित किया गया।  इस कार्यशाला में संदर्भदाता के रूप में डॉ० रामगोपाल गंगवार, ओमप्रकाश असवाल, वीरेंद्रदत्त कुड़ियाल एवं उस्मान अहमद ने प्रतिभाग किया । संदर्भ दाताओं द्वारा इंस्पायर अवार्ड मानक के विभिन्न आयामों से प्रतिभागियों को परिचित कराया गया एवं  नामांकन को बढ़ाने हेतु उच्च अधिकारियों द्वारा प्राप्त आवश्यक दिशा निर्देश प्रतिभागियों को दिए। वीरेंद्रदत्त कुड़ियाल द्वारा उपरोक्त कार्यशाला में समस्त व्यवस्थाओं हेतू अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers