Skip to main content

चार बहुओं की सास अपने 30 साल के प्रेमी संग हुई फरार, बहुओं के गहने भी ले गई साथ।

यूपी के ललितपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. जखौरा थाना क्षेत्र के सांकरवार कला गांव में चार बहुओं की सास 30 साल के प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई. आरोप तो यह भी है कि जाते-जाते वह बहुओं के कीमती जेवरात भी अपने साथ ले गई.
   पीड़ित बुजुर्ग पति हरिराम पाल को जब पत्नी भगवती की इस हरकत का पता चला तो उनके होश उड़ गए. पहले उन्होंने स्थानीय  जखौरा थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन जब वहां से कोई मदद नहीं मिली तो उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई. हरिराम पाल का आरोप है कि उनकी पत्नी को गांव के ही रहने वाले 30 वर्षीय युवक कृष्णपाल झा ने बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया. हरिराम पाल का कहना है कि भगवती करीब दो महीने पहले अचानक घर से लापता हो गई. पहले तो उन्होंने सोचा कि वह किसी रिश्तेदार के घर गई होगी, लेकिन जब कई दिनों तक उसका कोई अता-पता नहीं चला और घर में रखे बहुओं के जेवरात भी गायब पाए गए, तब जाकर उन्हें असली माजरा समझ आया.
बहुएं हुईं परेशान 
घर में चार बहुएं हैं,  जब उन्हें यह पता चला कि उनकी सास अपने प्रेमी के साथ भाग गई और साथ ही उनके जेवरात भी ले गई, तो उनका भरोसा ही टूट गया. बहुओं का कहना है कि एक ओर समाज में उन्हें बदनामी झेलनी पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर उनके वर्षों की जमा-पूंजी भी चली गई. एक बहू का कहना है कि, हमें तो इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा. 

पति के साथ नहीं रहना चाहती 

 इस मामले में जखौरा थाना के प्रभारी ने बताया कि कुछ सप्ताह पहले भगवती स्वयं थाने आई थीं. उन्होंने पुलिस को स्पष्ट रूप से कहा था कि वह अब अपने पति और उसके परिवार के साथ नहीं रहना चाहती. पुलिस के अनुसार, महिला बालिग है और उसने अपनी मर्जी से यह निर्णय लिया है, ऐसे में उनके द्वारा कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई. थाना प्रभारी ने कहा  इस मामले में महिला ने अपनी इच्छा जताई थी, ऐसे में हम कोई बलपूर्वक कार्रवाई नहीं कर सकते.

सीएम से न्याय की उम्मीद में बुजुर्ग पति

हरिराम पाल ने ललितपुर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक पत्र सौंपा है, जिसमें उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने और अपनी पत्नी को वापस लाने की मांग की है. उनका कहना है कि सिर्फ पत्नी ही नहीं, बल्कि जेवरात की चोरी भी एक गंभीर अपराध है, जिस पर पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए. हरिराम का कहना है, मैं बूढ़ा आदमी हूं. अब इस उम्र में न तो कोई सहारा है, न ही उम्मीद. पत्नी ने जो किया, उससे घर टूट गया. बहुएं मायके चली गई हैं. घर उजड़ गया है.

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...