Skip to main content

School Education Uttarakhand: छात्रों की सुरक्षा को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी गढ़वाल एसपी सेमवाल ने दिए सख्त निर्देश,

मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी एसपी सेमवाल
टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, उप शिक्षा अधिकारियों और विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को छात्र छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टिगत सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि विद्यार्थियों को जर्जर और जोखिमयुक्त भवन अथवा कक्षाकक्ष में कदापि न बिठाया जाय। उन्होंने कहा है कि विद्यालय परिसर में बच्चों की सुरक्षा के लिए जोखिम वाले भवनों, कक्षानकक्षों और शौचालय आदि को चिन्हित कर उनका उपयोग तत्काल बंद किया जाए। 
   हाल ही में राजस्थान के झालावाड़ के एक स्कूल की छत गिरने से छात्र-छात्राओं की मृत्यु एवं घायल होने की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने कहा है कि अच्छी शिक्षा के साथ स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध होने आवश्यक हैं। उन्होंने कहा है कि छात्र-छात्राओं को जीर्णशीर्ण और क्षतिग्रस्त कक्षा कक्षों और भवनों में न बिठाया जाए। बच्चों की सुरक्षा की दृष्टिगत विद्यालय परिसर में कमजोर, क्षतिग्रस्त और जोखिमपूर्ण दीवारें, कक्षाकक्षों, छतों और शौचालय आदि की पहचान करते हुए बच्चों के लिए उनका उपयोग तत्काल बंद किया जाए। साथ ही जो विद्यालय भवन या कक्षा कक्ष जर्जर और निष्प्रयोज्य हों उनको ध्वस्त किए जाने और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कक्षा कक्ष की मांग का प्रस्ताव शीघ्र विभाग को भेजा जाय।
   मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बरसात को लेकर बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से स्कूल भवन के साथ ही स्कूल आने जाने के रास्ते, स्कूल आते और जाते समय तेज बारिश और पहुंच मार्ग से लगे हुए जोखिम युक्त पेड़ पौधे, भवन, दीवारें, बिजली के खंभे आदि के जोखिम का ध्यान रखने हुए उचित कदम उठाने की बात कही है। उन्होंने तेज बारिश में विशेषकर जर्जर स्कूल भवन, गाड-गदेरों से गुजरने वाले रास्तों को लेकर सतर्कता बरतने को कहा है। बारिश के कारण यदि अवकाश करना हो तो इसकी सूचना समय से बच्चों तक पहुंच जाए। कई बार देखने को मिलता है कि सूचना न मिलने पर बच्चे तेज बारिश में भी स्कूल के लिए निकल पड़ते है। इसके साथ ही जिन स्कूलों को जाने वाले रास्तों में नदी, गाड-गदेरे आदि पड़ते हो वहां आवाजाही को लेकर पूरा ध्यान रखा जाए। अभिभावकों को भी इस बारे में बताया जाए। कई बार ठीक स्कूल की छुट्टी के समय ही तेज बारिश हो जाती है ऐसे में सतर्क रहा जाए ताकि बच्चे अपने घरों को सुरक्षित पहुंच सके। तेज बारिश होने पर बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित दिन बीईओ को सूचित करते हुए स्कूल बंद रखा जा सकता है। उन्होंने मौसम विभाग की चेतावनी का संज्ञान लेते हुए इस संबंध में जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करने के भी निर्देश दिए हैं।


Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...