Skip to main content

SCERT Uttarakhand: दो दिवसीय राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता हुई संपन्न, टिहरी के दो बाल वैज्ञानिकों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन, मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने की सराहना

Report by- Sushil Dobhal

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), उत्तराखंड में दो दिवसीय राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता संपन्न हुई है। राज्य के सभी 13 जिलों से चयनित होकर आए 160 बाल वैज्ञानिकों ने अपनी नवाचारों पर रोचक प्रस्तुति दी जिनमें से 15 छात्र-छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर की पतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
     राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 13 जनपदों से चयनित 160 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों के मॉडलों का अवलोकन शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती, निदेशक डॉ. वंदना गबर्याल, डॉ. अजय कुमार नौटियाल, डॉ. पझेंद्र सकलानी, डॉ. के.एन. बिजल्वाण और डॉ. अवनीश उनियाल सहित अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया। प्रदर्शनी के अंत में 15 प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया और उन्हें प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। चयनित छात्र निम्न हैं:
🔹 टिहरी गढ़वाल: सुमित सिंह, नीति
🔹 अल्मोड़ा: खुशी जोशी, बबली भंडारी
🔹 चमोली: गीतांजलि
🔹 देहरादून: आदर्श भट्ट, सात्विक रावत
🔹 हरिद्वार: हिमांशु शुक्ला
🔹 नैनीताल: आदर्श नियोलिया, दक्ष तिवारी
🔹 पौड़ी गढ़वाल: प्रतीक
🔹 उधम सिंह नगर: लोकेश मठपाल, नीलम, आशिक अली
🔹 उत्तरकाशी: देवांश सेमवाल

प्रमुख मॉडलों में बागेश्वर की निलंशा बिष्ट का स्मार्ट सूटकेस, काशीपुर की शिवानी यादव का साइकिल ग्रास कटर, देहरादून के सुब्रत का स्मार्ट हेलमेट तथा हरिद्वार की नंदनी यादव का मोडिफाइड व्हीलचेयर विशेष सराहे गए। मॉडलों का मूल्यांकन NIF की डॉ. दीप्ति जगूड़ी, डॉ. पारस, डॉ. राकेश जुगराण, डॉ. विकास नौटियाल, सुनील जोशी एवं राजीव कला द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के अंत में चयनित छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग का अवसर मिलेगा।
   उधर जनपद टिहरी गढ़वाल से राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए दो छात्रों के चयन पर मुख्य शिक्षा अधिकारी शिवप्रसाद सेमवाल ने में प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम के जिला समन्वयक विजय मोहन गैरोला और जनपद की इंस्पायर अवार्ड टीम से जुड़े समस्त शिक्षकों, चयनित बाल वैज्ञानिकों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की है।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...