Skip to main content

Tehri Madical College: टिहरी में मेडिकल कॉलेज बनवाने को लेकर विधायक किशोर उपाध्याय की मुहिम ला रही है रंग, सरकार ने ब्रिज एंड रूफ कंपनी लिमिटेड को बनाया कार्यदाई संस्था,

Report by- Sudhanshu Dobhal
टिहरी में मेडिकल कॉलेज बनवाने को लेकर विधायक किशोर उपाध्याय की मुहिम रंग लाती नजर आ रही है। नई टिहरी से लगे  इणियां में टीएचडीसी के सहयोग से बनाए जाने वाले अस्पताल और मेडिकल काॅलेज की स्थापना के लिए उत्तराखंड सरकार ने ब्रिज एंड रूफ कंपनी लिमिटेड (बीएंडआर) को कार्यदायी संस्था नामित किया है। स्वयं विधायक किशोर उपाध्याय ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी है। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की है कि इसी वर्ष इस पर कार्य भी शुरू हो जाएगा। यह जानकारी मिलने पर सोशल मीडिया के माध्यम से अनेक लोगों ने विधायक किशोर उपाध्याय के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है।
     केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय के आग्रह पर 15 जुलाई 2024 को इणियां में टीएचडीसी के सहयोग से 500 बेड का अस्पताल और 100 एमबीबीएस सीटों का मेडिकल कॉलेज बनाकर राज्य सरकार को हस्तांतरित करने की घोषणा की थी। उसके बाद से मेडिकल कॉलेज को लेकर कई बैठके आयोजित हुई। गत माह मेडिकल कॉलेज को लेकर केंद्र सरकार के ऊर्जा सचिव ने भी बैठक कर सकारात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इस बैठक में विधायक किशोर उपाध्याय शामिल हुए थे।

    किशोर उपाध्याय ने बताया कि भागीरथीपुरम में भैंतोगी के पास इंणियां में टीएचडीसी के सहयोग से बनने वाले मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार ने अब भारत सरकार के उपक्रम ब्रिज एंड रूफ कंपनी को कार्यदायी संस्था बनाया है। उन्होंने कहा कि टीएचडीसी के सीएमडी से आशा है कि वह अतिशीघ्र कार्यदायी संस्था से डीपीआर गठित कराने के बाद निर्माण कार्य इसी वर्ष शुरू कराएंगे। उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इणियां में अस्पताल और मेडिकल कॉलेज बनाने को लेकर विश्वास दिलाया है जिससे उम्मीद है कि इणियां में जल्द ही अस्पताल और मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य शुरू होगा। और टिहरी सहित नजदीकी जनपदों के जरूरतमंद लोगों को टिहरी में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी। 

Comments

  1. कितना अच्छा होता कि जिला चिकित्सालय स्थिति सुधारने के लिये मेहनत की जाती ।
    आधुनिक चिकित्सा उपकरण होते ,विशेषज्ञ डॉक्टर होते तो बेहतर होता ।
    मेडिकल कॉलेज की अवश्य OPD कहाँ से आएगी ।

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...