Skip to main content

मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए हजारों शिक्षक पहुंचे देहरादून, पुलिस प्रशासन में हड़कंप, शिक्षकों को देहरादून पहुंचने से रोक रही है उत्तराखंड पुलिस, पुलिस की कार्यशैली पर शिक्षकों में उबाल,

Report by- Sudhanshu Dobhal
उत्तरकाशी जनपद के शिक्षकों को देहरादून पहुंचने से जनपद की पुलिस ने सीमा पर ही रोका, शिक्षक सड़क पर ही बैठे धरने पर।

प्रधानाचार्य सीधी भर्ती नियमावली को रद्द करने सहित अन्य मांगों के समाधान के लिए आंदोलनरत राजकीय शिक्षक संघ के मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम को कमजोर करने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने देहरादून पहुंचने वाले शिक्षकों को उनके जनपदों में ही रोकने के प्रयास तेज कर दिए हैं, जिससे शिक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त हो रहा है।
    राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखण्ड द्वारा माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य के पद शत-प्रतिशत पदोन्नति के माध्यम से भरे जाने, प्रधानाचार्य सीधी भर्ती परीक्षा निरस्त किए जाने, वार्षिक स्थानान्तरण आदि लंबित मांगों को लेकर प्रांतीय कार्यकारिणी के मुख्यमंत्री आवास घेराव के आवाहन के चलते राज्य के सभी जिलों की शिक्षक बड़ी संख्या में देहरादून पहुंच रहे हैं। शिक्षकों द्वारा मुख्यमंत्री आवास घेराव को देखते हुए पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूलते दिखाई दे रहे हैं। आंदोलन को कुचलने के लिए पुलिस ने शिक्षकों को अपने-अपने जनपदों के बैरियर पर ही रोकना शुरू कर दिया है। शिक्षक नेताओं ने इसे पुलिस द्वारा लोकतांत्रिक अधिकारों की हत्या करार दिया है। 
     राज्य भर में भारी वर्षा के कारण पैदा हुए आपदा के हालातो से अधिकतर जिलों में सड़क मार्ग बंद होने के कारण देहरादून पहुंचना शिक्षकों के लिए कड़ी चुनौती बना हुआ है। राजकीय शिक्षक संघ के आवाहन पर शिक्षक एन केन प्रकार से देहरादून पहुंचने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। किंतु उत्तराखंड पुलिस द्वारा सभी जनपदों के शिक्षकों को उनके मूल जनपदों की सीमाओं पर ही रोकने के निर्देशों के बाद शिक्षकों को अनेक चेक पोस्ट पर रोका जा रहा है। 
    देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों से शिक्षकों को अपने जिलों की सीमाओं पर ही रोकने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि श्री राम सिंह चौहान (प्रदेश अध्यक्ष) के नेतृत्व में परेड ग्राउण्ड देहरादून में एकत्रित होकर उक्त स्थल से मा० मुख्यमंत्री आवास कूच किया जाना प्रश्तावित है और वर्तगान तक प्राप्त आसूचना के अनुशार उक्त प्रस्तावित कार्यक्रम में ( 8,000-10,000) शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया जाना सम्भावित है। उन्होंने जनपद देहरादून के अतिरिक्त प्रदेश के अन्य जनपदों से प्रतिभागियों के सम्बन्ध में जनपदवार विवरण भी भेजा है।




Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...