Skip to main content

प्रधानाचार्य सीधी भर्ती परीक्षा को लेकर सामने आया टोकन मनी खाने का स्क्रीनशॉट, राजकीय शिक्षक संघ ने की एसआईटी जांच की मांग


प्रधानाचार्य सीधी भर्ती परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया में भ्रष्टाचार और परीक्षा समर्थकों से टोकन मनी लिए जाने की बातें वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया में प्रधानाचार्य पदोन्नति परीक्षा समूह से लिया गया स्क्रीनशॉट अनेक शिक्षक समूह में वायरल हो रहा है। इसको लेकर राजकीय शिक्षक संघ ने एसआईटी जांच की मांग उठाई है। 
    शनिवार को अनेक शिक्षक समूह में प्रधानाचार्य पदोन्नति परीक्षा के नाम से बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप पर किए गए वार्तालाप का एक स्क्रीनशॉट तमाम शिक्षक समूह में वायरल हो गया, जिसमें एक यूजर द्वारा भर्ती परीक्षा रद्द किए जाने से पहले माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखने की बात कही गई है तो दूसरे यूज़र ने कहा है कि "टोकन मनी खा रखी है भर्ती परीक्षा रद्द कैसे होगी?"
वार्तालाप का यह स्क्रीनशॉट जहां अनेक समूहों में प्रसारित हो रहा है वही राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान सहित संघ के अनेक पदाधिकरियों और शिक्षकों द्वारा जहां इसे शिक्षा मंत्री और सरकार की छवि धूमिल करने का षड्यंत्र बताते हुए पूरे प्रकरण की एसआईटी द्वारा जांच करवाने की मांग की गई है, वही टोकन मनी लिए जाने को लेकर शिक्षकों द्वारा हंसी मजाक के साथ खूब चुटकी ली जा रही हैं। वायरल हो रही स्क्रीनशॉट को लेकर  पुख्तातौर पर यह नहीं कहा जा सकता की भर्ती परीक्षा को लेकर वास्तव में भ्रष्टाचार हो रहा है या किसी ने केवल हंसी मजाक के उद्देश्य से यह वार्तालाप किया है।  बहरहाल प्रधानाचार्य सीधी भर्ती परीक्षा का विरोध कर रहे राजकीय शिक्षक संघ ने टोकन मनी लिए जाने वाले वार्तालाप को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए एसआईटी जांच करवाने की मांग अवश्य शुरू कर दी है।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...

इन प्रवक्ताओं के हुए पारस्परिक स्थानांतरण, 7 दिनों के भीतर करना होगा ज्वाइन

इन प्रवक्ताओं के हुए पारस्परिक स्थानांतरण, 7 दिनों के भीतर करना होगा ज्वाइन Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp: