Skip to main content

Indian intelligence test: दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट की ओर से आयोजित इंडियन इंटेलिजेंस टेस्ट सीजन-12 में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार के 120 छात्र छात्राओं ने लिया भाग

 

दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट की ओर से आयोजित इंडियन इंटेलिजेंस टेस्ट सीजन-12 में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार के 120 छात्र छात्राओं ने भाग लिया है। विद्यालय स्तर पर इस परीक्षा के संयोजक सुशील डोभाल ने जागरण आई नेक्स्ट टीम का आभार व्यक्त कर सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी हैं।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार में हिंदी दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की ओर से शनिवार को इंडियन इंटेलिजेंस टेस्ट सीरीज 12 के तहत प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के संयोजक सुशील डोभाल ने कहा है कि विद्यालय स्तर पर कुल 120 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया है। यह एक महत्वपूर्ण परीक्षा है जो छात्रों को उनके बहु-बुद्धि और योग्यता के आधार पर मूल्यांकन करती है। यह परीक्षा डॉ. हॉवर्ड गार्डनर के बहु-बुद्धि सिद्धांत पर आधारित है और छात्रों को उनके सही करियर मार्ग चुनने में मदद करने के लिए एक विस्तृत प्रोफ़ाइल रिपोर्ट प्रदान करती है। यह टेस्ट 5वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए होता है। इस परीक्षा के लिए पंजीकरण शुल्क प्रत्येक छात्र के लिए₹150 निर्धारित है किंतु परीक्षा के संयोजक सुशील डोभाल के आग्रह पर दैनिक जागरण आई नेक्स्ट टीम द्वारा 120 छात्र छात्राओं को इस परीक्षा में निःशुल्क प्रतिभाग करवाया गया है। विद्यालय के शिक्षकों ने जागरण आई नेक्स्ट टीम का छात्रों को अवसर प्रदान करवाने के लिए आभार व्यक्त किया है।

क्या है इंडियन इंटेलिजेंस टेस्ट?

यह टेस्ट छात्रों को अपनी रुचियों को पहचानने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में सहायता करता है, जिससे उन्हें सही करियर पथ चुनने में मदद मिलती है। यह परीक्षा उम्मीदवारों की तार्किक क्षमता या मानसिक क्षमता का आकलन करने के लिए बनाई गई है। योग्यता परीक्षण उम्मीदवारों की तार्किक क्षमता (गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, वाणिज्य और सामान्य ज्ञान) को उनकी स्ट्रीम के आधार पर मापेगा।

5वी से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए मौका

दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की ओर से हर साल इंडियन इंटेलिजेंस टेस्ट (आईआईटी) आयोजित किया जाता है। इस टेस्ट में अलग-अलग स्कूलों के स्टूडेंट्स प्रतिभाग करते हैं। इस टेस्ट में क्लास 5वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स भाग ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें उनके स्कूल में ही आईआईटी के फार्म उपलब्ध कराए जाते हैं। फार्म कैसे भरना है इसकी जानकारी उनको उनके टीचर और दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की टीम के माध्यम से दी जाती है। ये एक ऐसा एग्जाम है जो बच्चों को प्रतियोगी परिक्षाओं में तैयारी का मौका देता है। यह टेस्ट भविष्य की पढ़ाई और करियर चुनने में भी दिशा प्रदान करता है।

आईक्यू और स्किल्स का मूल्यांकन

हर बच्चे की क्षमता अलग होती है। कोई गणित में अच्छा होता है, तो कोई भाषा या विज्ञान में। लेकिन बुद्धिमत्ता का असली पैमाना केवल किताबों तक सीमित नहीं है। इंडियन इंटेलीजेंस टेस्ट के माध्यम से बच्चों का आईक्यू स्कोर निकलता है, जिससे उनकी वास्तविक बौद्धिक क्षमता का पता चलता है। यह रिपोर्ट न केवल विद्यार्थियों, बल्कि अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भी उपयोगी होती है। इसके आधार पर बच्चों की पढ़ाई की रणनीति तय की जा सकती है।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...