Skip to main content

School Education: टिहरी के इन तीन क्लस्टर विद्यालयों को 2.90 करोड़ की पहली किस्त मंजूर, शीघ्र शुरू होगा काम

 सरकार ने टिहरी जिले के तीन क्लस्टर विद्यालयों के अवस्थापना विकास कार्यों के लिए 2.90 करोड़ रुपये की पहली किस्त स्वीकृत कर दी है। शासन से स्वीकृत धनराशि से विद्यालयों में नए भवनों, प्रयोगशालाओं, कक्षाओं और आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के निर्माण पर खर्च किया जाना है। घनसाली, ज़ाखणीधार और देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्रों के एक-एक विद्यालय को प्रथम चरण में धनराशि उपलब्ध कराई गई है।

 विद्यालयी शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने शासनादेश जारी करते हुए स्वीकृत डीपीआर के सापेक्ष प्रथम चरण की 40 प्रतिशत धनराशि जारी की है। योजना के अंतर्गत तीनों विद्यालयों के लिए कुल 7.35 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट तैयार किया गया था। जिसके सापेक्ष 2.90 करोड़ रुपये की राशि अब जारी की गई है।

Science Exhibition in PM SHRI schools: पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार में संपन्न हुई विज्ञान प्रदर्शनी, 85 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए विज्ञान के नवाचार

घनसाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज घुमेटीधार के लिए 278.15 लाख की डीपीआर के सापेक्ष 111.26 लाख रुपये की पहली किस्त जारी की गई है। इस विद्यालय में भूतल और प्रथम तल पर चार-चार कक्षा-कक्ष, शौचालय और पुराने भवनों की मरम्मत की जानी है। टिहरी विधानसभा क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज भरेटीधार जाखणीधार को 241.56 लाख की डीपीआर के सापेक्ष 96.62 लाख रुपये मिले हैं। यहां भूतल पर दो कक्ष, प्रधानाचार्य और स्टाफ कक्ष सहित कार्यालय का निर्माण प्रस्तावित है।

 देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज भल्ले गांव के लिए 205.62 लाख रुपये की डीपीआर पर 82.24 लाख रुपये की पहली किस्त जारी हुई है। विद्यालय में तीन प्रयोगशाला कक्ष, प्रधानाचार्य कक्ष, स्टाफ कक्ष और कार्यालय का निर्माण किया जाना है। सरकार की इस पहल से तीनों क्लस्टर विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। 




Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...