Skip to main content

जनपद स्तरीय संस्कृत स्पर्धा 21 और 22 नवंबर को चंबा में होगी सपन्न, सभी विकासखंडों के चयनित छात्र और मार्गदर्शन शिक्षक करेंगे प्रतिभाग

Report by- Sushil Dobhal
उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के दिशा निर्देशों पर टिहरी गढ़वाल की जनपदस्तरीय संस्कृत स्पर्धा 21, 22 नवम्बर को अटल उत्कृष्ट श्री देव सुमन राइका चम्बा में आयोजित होगी, जिसमें जनपद के सभी विकासखंडों से चयनित प्रतिभागी शामिल होंगे। 21 नवम्बर को कनिष्ठ वर्ग एवं 22 नवम्बर को वरिष्ठ वर्ग की स्पर्धा सम्पन्न होगी। 
      उत्तराखंड की द्वितीय राजभाषा संस्कृत की संरक्षण और संवर्धन के लिए उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के दिशा निर्देशों पर टिहरी जिले में संस्कृत स्पर्धा का आयोजन 21 और 22 नवंबर को किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह में नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ईशिता सजवाण मुख्य अतिथि होंगी। जनपद संयोजक शैलेन्द्र दत्त डोभाल एवं जनपद सह संयोजक डॉ चन्द्रशेखर नौटियाल ने कहा कि इस स्पर्धा में नौ विकासखण्ड के प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त लगभग 1100 छात्र एवं मार्गदर्शक शिक्षकों के प्रतिभाग करने की संभावना है। नौ विकासखण्ड के खण्ड संयोजक सभी चयनित प्रतिभागियों के आवेदन पत्र एवं प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त छात्रों की सूची 21 नवम्बर को जनपद संयोजक को सौंप देंगे, तथा अपने खण्ड के प्रतिभागियों को जनपद में प्रतिभाग करवायेंगे। जनपद के मा‌र्गदर्शक मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी गढ़वाल वी पी सिंह ने सभी को प्रतियोगिता में सहभागिता हेतु शुभकामनाएं दी हैं। जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र 3 और 4 दिसम्बर को हरिद्वार में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

इन प्रवक्ताओं के हुए पारस्परिक स्थानांतरण, 7 दिनों के भीतर करना होगा ज्वाइन

इन प्रवक्ताओं के हुए पारस्परिक स्थानांतरण, 7 दिनों के भीतर करना होगा ज्वाइन Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

शासन ने शिक्षकों के अनुरोध तबादलों को लेकर एक बार फिर शिक्षा विभाग को दिए यह दिशानिर्देश, वर्षों से दुर्गम और सुगम श्रेणी के आधार पर तबादलों का इंतजार करने वाले शिक्षक फिर हुए निराश

Request transfer:  Himwant Live: शासन ने विद्यालयी शिक्षा विभाग में शिक्षकों की अनुरोध स्थानांतरण को लेकर एक बार फिर विभाग को दिशानिर्देश जारी कर अनुरोध के अंतर्गत प्राप्त पांच श्रेणियों के आवेदनों पर कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए हैं, जबकि सुगम और दुर्गम श्रेणियां के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के परामर्श के बाद ही कार्यवाही करने की निर्देश दिए हैं। जारी निर्देशों में इस वर्ष अनुरोध ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू करने का भी कही कोई उल्लेख नहीं है। इसके साथ ही वर्षों से दुर्गम और सुगम श्रेणी के आधार पर तबादलों का इंतजार करने वाले शिक्षक एक बार फिर निराश हुए हैं।  Read more... Read more...