Skip to main content

लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाईस्कूल ढालवाला में दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव अनेक रोचक गतिविधियों के साथ हुआ संपन्न।

Report by- Sushil Dobhal
दो दिवसीय विज्ञान महोत्सव में मुख्य शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह और डायट प्राचार्य हेमलता भट्ट के साथ आयोजक टीम
नरेंद्रनगर विकासखंड के अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाईस्कूल ढालवाला में दो दिवसीय विज्ञान महोत्सव कार्यक्रम अनेक गतिविधियों के साथ संपन्न हुआ है। कार्यक्रम में जहां छात्र-छात्राओं ने वैज्ञानिक अवधारणाओं पर आधारित अनेक गतिविधियां प्रस्तुत की, वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी की प्राचार्य हेमलता भट्ट ने छात्र-छात्राओं का खूब उत्साह बढ़ाया। 
  विज्ञान महोत्सव कार्यक्रम के संयोजक अमित शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे दिन नाट्य प्रतियोगिताओं में विकासखंड की कुल 6 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया। नाट्य प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में विनोद द्विवेदी, मंजू बहुगुणा एवं डॉ सुमन रावत द्वारा प्रस्तुत नाटक में वैज्ञानिक सोच प्रस्तुतीकरण एवं नवीन विचारों के समावेश आदि विभिन्न पहलुओं के आधार पर मूल्यांकन किया। नाट्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय इंटर कॉलेज फकोट की टीम, द्वितीय स्थान पर राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देवलधार एवं तृतीय स्थान पर लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल ढालवाला की टीम रही। विज्ञान नाट्य प्रतियोगिताओं के साथ-साथ लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाईस्कूल ढालवाला के छात्र- छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। 
   मुख्य शिक्षा अधिकारी वी.पी. सिंह ने कहा है कि छात्र-छात्राओं के बीच वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के आयोजनों  की विशेष जरूरत होती है। उन्होंने उपस्थित सभी विज्ञान शिक्षकों को अपने छात्र-छात्राओं को इस प्रकार के आयोजनों में अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग करवाने हेतु प्रेरित करने की अपील की है। उन्होंने विकासखंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव के भव्य आयोजन हेतु नरेंद्रनगर के विज्ञान समन्वयक अमित शर्मा एवं उनकी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
    प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति की मुख्य शिक्षा अधिकारी और डायट प्राचार्य ने खूब सराहना की है। इस दौरान स्थान प्राप्त कर जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्रों और अन्य प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार भी वितरित किए गए। डायट प्राचार्य हेमलता भट्ट ने मार्गदर्शक विज्ञान शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की है। 
   इस मौके पर नरेंद्रनगर के विज्ञान समन्वयक अमित शर्मा द्वारा इस सफल आयोजन हेतु मुख्य  शिक्षा अधिकारी, डायट प्राचार्य और खंड शिक्षा अधिकारी दीप्ति का मार्गदर्शन हेतु आभार व्यक्त किया। उन्होंने आयोजक विद्यालय लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाईस्कूल ढालवाला के प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह रावत का भी आभार व्यक्त किया है। समापन सत्र के दौरान विज्ञान महोत्सव कार्यक्रम के नोडल आलोक गौतम के साथ ए एन दुबे, राजेंद्र लिंगवाल, वीरेंद्र दत्त कुड़ियाल, डा. रामगोपाल गंगवार, अनूप असवाल, अनिल लिंगवाल, उस्मान अहमद,  साजिद अली, जयराम कुशवाह, शशि जोशी, पुष्पा रावत, सूर्यकांत तिवारी आदि कई अन्य विज्ञान शिक्षक भी उपस्थित रहे।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

दिवंगत शिक्षिका श्रृष्टि कंडारी के पति, सास और ननद पर दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज, आठ माह पहले हुई थी शादी, ससुरालियों की प्रताड़ना से थी परेशान

राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी के असामयिक मृत्यु की खबर से जहां उनके परिजनों सहित राज्य के शिक्षकों के शोक व्याप्त है वही शादी के महज कुछ महीनों में ही दिवंगत शिक्षिका की ससुरालियों द्वारा प्रताड़ना और उत्पीड़न को मौत का कारण माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका की मां ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज करवाया है। मृतक शिक्षिका का पति उत्तराखंड सचिवालय में है तैनात राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के बाद सचिवालय में  निजी सचिव पद पर तैनात उनके पति पर अपनी पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना हर्रवाला चौकी के अंतर्गत की है, जहां विवाह के महज आठ महीने बाद प्रवक्ता गणित सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नवंबर 2025 में हुई थी शादी पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित श्रीकोट निवासी स्वर्गी...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...