Skip to main content

नरेंद्रनगर में आयोजित हुआ दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव, छात्रों ने प्रस्तुत किए अनेक Innovative Models

Report by- Sushil Dobhal
नरेंद्रनगर ब्लॉक के लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाईस्कूल ढालवाला में दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने वैश्विक स्तर पर उभरती नवीन वैज्ञानिक तकनीकों सहित विभिन्न विषयों पर अपने मॉडल प्रदर्शित किये। विज्ञान प्रदर्शनी में विकासखण्ड के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 70 छात्र-छात्राओं ने अपने मार्गदर्शक शिक्षक, शिक्षिका के साथ प्रतिभाग किया।
    NCERT नई दिल्ली द्वारा इस वर्ष विज्ञान महोत्सव का मुख्य विषय-विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के लिए STEM (Science, Technology, Engineering and Mathematics) रखा गया है, इसके अन्तर्गत 07 उपविषय- सतत् कृषि, अपशिष्ट प्रबन्धन एवं प्लास्टिक के विकल्प, हरित ऊर्जा, उभरती प्रौद्योगिकियां, मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता तथा जल संरक्षण एवं प्रबन्धन निर्धारित किये गये हैं। आज कार्यक्रम में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में अपनें वैज्ञानिक प्रदर्शों के साथ प्रतिभाग किया। 
   महोत्सव में यूकोस्ट उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार ब्लॉक स्तरीय प्रथम साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी प्रीमियर लीग 2025 के अन्तर्गत विज्ञान क्विज का आयोजन भी किया गया। जिसमें विकासखण्ड के 17 विद्यालयों के 68 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय देवलधार की टीम ने प्रथम स्थान एवं रा०उ०मा०वि० कोडारना की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

     विज्ञान महोत्सव कार्यक्रम के ब्लॉक समन्वयक अमित शर्मा ने कहा है कि विज्ञान महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न विद्यालयों की टीमों के द्वारा विज्ञान ड्रामा का मंचन किया जायेगा। विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदर्शों का मूल्यांकन अनूप असवाल, सूर्यकान्त तिवाड़ी, उस्मान अहमद, ॐ प्रकाश असवाल, मन्जू बहुगुणा और शशि जोशी ने किया। विज्ञान प्रदर्शनी के सीनियर वर्ग में सतत् कृषि उपविषय में रा०गाँ० नवोदय विद्यालय देवलधार के अभिषेक डबराल ने प्रथम स्थान एवं रा०इं०का० आगर के आदित्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अपशिष्ट प्रबन्धन में रा०इं०का० बेड़धार के तुषार नेगी ने प्रथम स्थान एवं रा०इं०का० देवलधार की निधि नेगी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हरित ऊर्जा में रा०इं०का० बेड़धार के अनिकेत भण्डारी ने प्रथम स्थान एवं रा०इं०का० देवलधार के जयदीप नेगी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उभरती प्रौद्योगिकी में रा०इं०का० बेड़धार के प्रिन्स ने प्रथम स्थान एवं रा०इं०का० पुर्वाला दोगी के प्रवीन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गणितीय मॉडलिंग में रा०इं०का० बेड़धार के शीशपाल नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में रा०इं०का० मठियाली की राधिका ने प्रथम स्थान एवं रा०इं०का० बेड़धार के हरिओम भण्डारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जल संरक्षण एवं प्रबन्धन में रा०बा०इं०का० नरेन्द्रनगर की वैष्णवी ने प्रथम एवं रा०इं०का० पावकीदेवी की विजयीलक्ष्मी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
 खबर का वीडियो देखें।
    विज्ञान प्रदर्शनी के जूनियर वर्ग में सतत् कृषि उपविषय में रा०उ०मा०वि० कसमोली के आवेश ने प्रथम स्थान एवं रा०उ०मा०वि० लोयल की अंशिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अपशिष्ट प्रबन्धन में अमन पब्लिक स्कूल ढ़ालवाला के खुशी सिलस्वाल ने प्रथम स्थान एवं रा०इं०का० देवलधार की परी बुटोला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हरित ऊर्जा में एस०ओ०एस०पी०एस० कोटेश्वरपुरम के सुजल ने प्रथम स्थान एवं रा०इं०का० आगर के मनीष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उभरती प्रौद्योगिकी में रा०उ०मा०वि० कोडारना की अदिति भट्ट ने प्रथम स्थान एवं रा०उ०मा०वि० कोडारना की आँचल नेगी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गणितीय मॉडलिंग में रा०गाँ० नवोदय विद्यालय देवलधार के श्रेयांश नेगी ने प्रथम स्थान एवं रा०इं० का० फकोट की अनामिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में रा०बा०इं० का० नरेन्द्रनगर की कनिका ने प्रथम स्थान एवं रा०उ०प्रा०वि० घिगुड़ के विनीत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जल संरक्षण एवं प्रबन्धन में रा०इं० का० फकोट की हर्षिका नेगी ने प्रथम एवं एल०बी०एस० जू०हा० स्कूल ढालवाला के दिव्यांशू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चयनित प्रतिभागी दिनांक 14 एवं 15 नवम्बर 2025 को रा०इं०का० किलकिलेश्वर में आयोजित होने वाले जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।
   कार्यक्रम में लाल बहादुर शास्त्री जू०हा० स्कूल ढालवाला के प्रधानाचार्य धनंजय सिंह रावत, प्रधानाचार्य रा०उ०मा०वि० लोयल आलोक गौतम, सेवानिवृत्त विज्ञान समन्वयक ए०एन०दुबे, बीरेन्द्र दत्त कुड़ियाल, डॉ० रामगोपाल गंगवार, साजिद अली, आदित्य नारायण सिंह, पुष्पा रावत एवं जगदीश नेगी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री अनिल लिंगवाल द्वारा किया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह ने सभी चयनित प्रतिभागियों और मार्गदर्शन शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं। 

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

दिवंगत शिक्षिका श्रृष्टि कंडारी के पति, सास और ननद पर दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज, आठ माह पहले हुई थी शादी, ससुरालियों की प्रताड़ना से थी परेशान

राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी के असामयिक मृत्यु की खबर से जहां उनके परिजनों सहित राज्य के शिक्षकों के शोक व्याप्त है वही शादी के महज कुछ महीनों में ही दिवंगत शिक्षिका की ससुरालियों द्वारा प्रताड़ना और उत्पीड़न को मौत का कारण माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका की मां ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज करवाया है। मृतक शिक्षिका का पति उत्तराखंड सचिवालय में है तैनात राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के बाद सचिवालय में  निजी सचिव पद पर तैनात उनके पति पर अपनी पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना हर्रवाला चौकी के अंतर्गत की है, जहां विवाह के महज आठ महीने बाद प्रवक्ता गणित सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नवंबर 2025 में हुई थी शादी पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित श्रीकोट निवासी स्वर्गी...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...