Skip to main content

नरेंद्रनगर में 14 नवंबर को आयोजित होगी 'खण्डस्तरीया संस्कृतस्पर्धा', छात्रों और मार्गदर्शक शिक्षकों मे प्रतियोगिता को लेकर बना उत्साह का माहौल

Report by- Sushil Dobhal

उत्तराखण्ड की द्वितीय राजभाषा संस्कृत के प्रचार-प्रचार, संवर्धन एवं छात्रों के भाषागत विकास को ध्यान में रखते हुए उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी के दिशानिर्देशों पर 14 नवम्बर को नरेंद्रनगर में खण्डस्तरीया संस्कृतस्पर्धा का आयोजन किया जा रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को आमंत्रित किया गया है। अनेक गणमान्य लोग भी इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। 
   कार्यक्रम के संयोजक जयप्रकाश नौटियाल ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए कहा है कि उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के निर्देशों पर राज्य के सभी 95 विकासखंडों में विकासखंड स्तरीय संस्कृत स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नरेंद्रनगर स्थित नगरपालिका सामुदायिक हाल में यह प्रतियोगिता 14 नवंबर को आयोजित होगी। उन्होंने कहा है की प्रतिभागी छात्र-छात्राओं और मार्गदर्शक शिक्षकों में इस प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साह है।
   कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी विजयपाल सिंह (पी०ई०एस०) करेंगे। बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल कार्यक्रम में आमन्त्रित किया गया है। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र विक्रम सिंह पंवार निवर्तमान अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद नरेंद्रनगर, सारस्वतातिथि एलम सिंह रावत, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका परिषद नरेंद्रनगर के साथ ही कार्यक्रम में वंशीधर पोखरियाल, प्रबन्धकः श्रीदर्शन संस्कृत महाविद्यालय वीरेन्द्र दत्त सेमवाल राज्यमन्त्री एवं उपाध्यक्ष हस्तशिल्प परिषद्, दीक्षा राणा प्रमुख, विकासखण्ड नरेन्द्रनगर , साकेत बिजल्वाण, मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्रनगर सहित अनेक गणमान्य लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नरेंद्रनगर की प्रवक्ता संस्कृत लता जोशी आयोजन स्थल पर संयोजिका की भूमिका में अपना योगदान देंगी।

    उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड राजभाषा अधिनियम 2009 के अन्तर्गत अधिसूचना सं. 25/XXXVI (3)/2010/85(1)/2009, दिनांक 07.01.2010 के द्वारा संस्कृत को उत्तराखण्ड की द्वितीय राजभाषा घोषित किया गया है। इसी क्रम में उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी और उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रदेश में द्वितीय राजभाषा संस्कृत के प्रचार-प्रसार, संवर्द्धन एवं संरक्षण के लिए तथा छात्रों की अन्तर्निहित शक्तियों के सर्वांगीण विकास एवं संस्कृतभाषा के जनजागरण के उ‌द्देश्य से इस वर्ष प्रदेश के विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालयों छात्र/छात्राओं को कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में खण्डस्तरीय जनपदस्तरीय एवं राज्यस्तरीय छः प्रकार की संस्कृत स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। Read more...

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

शिक्षक नेता सोहन सिंह माजिला ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर किया यह आग्रह, सीएम ने दिया यह आश्वासन

राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री सोहन सिंह माजिला ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर शिक्षकों की अनेक लंबित मागों के निस्तारण का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने यथा शीघ्र शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शिक्षकों की मांग पर बैठक करने का आश्वासन दिया है।     शिक्षक नेता सोहन सिंह माजिला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया है, सोहन सिंह माजिला का कहना है कि ग्रीष्म अवकाश में जनपद नैनीताल, अल्मोड़ा पिथौरागढ़ तथा देहरादून के शिक्षक साथियों के मध्य जाना हुआ, जिसमें शिक्षकों की पदोन्नति, ट्रांसफर के साथ Lt में कार्यरत शिक्षक साथियों ने TET की बाध्यता को समाप्त करने की है बातें उनके सामने रखी है, इन्ही मांगो को उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखा है। मुख्यमंत्री ने यथा शीघ्र शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शिक्षकों की मांग पर बैठक करने का आश्वासन दिया है। शिक्षकों की पदोन्नति की मांग पर अध्यादेश लाने, शिक्षा विभाग में अनुरोध के ट्रांसफर, धारा 27 की सूची जारी करने, उत्तर प्रदेश की तर्ज ...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

अनुरोध तबादलों से सुगम दुर्गम श्रेणी हटाने की खबर से शिक्षकों में मायूसी, "समाधान निकालने का कर रहे हैं प्रयास", प्रांतीय अध्यक्ष- राम सिंह चौहान

शिक्षा विभाग में अनुरोध के आधार पर तबादलों से सुगम और दुर्गम श्रेणी को हटाने की खबर से हजारों शिक्षकों में नाराजगी और मायूसी व्याप्त हुई है। कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है। दूसरी ओर राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा है कि इसका समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक शिक्षकों को लाभ मिल सके। शिक्षक नेता डॉ हेमंत पैन्यूली ने कहा है कि अनुरोध के अंतर्गत सभी श्रेणियों के ट्रांसफर करवाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।  कानूनी पहलू को ध्यान में रखते हुए लिया यह निर्णय    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य के शिक्षक इस साल सुगम और दुर्गम सेवा के मानक पर अनुरोध के आधार पर तबादले के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। सुगम-दुर्गम के विषय पर एक याचिका हाईकोर्ट के विचाराधीन होने की वजह से सरकार अनुरोध की श्रेणी वाले तबादलों से भी सुगम-दुर्गम मानक को हटाने जा रही है। बुधवार को शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले तबादला ऐक्ट के तहत गठित मुख्य सचिव समिति ने विभाग को अनुरोध के आधार पर तबादले करने ...