Skip to main content

Special leave for teachers: शिक्षकों की स्पेशल लीव पर अपर निदेशक कुमाऊं मंडल एसपी सेमवाल ने जारी किए यह निर्देश।

अपर निदेशक कुमाऊं मंडल नैनीताल एसपी सेमवाल
  विद्यालयी शिक्षा विभाग में बेहद लोकप्रिय अधिकारी के रूप में जाने जाने वाले अपर निदेशक कुमाऊं मंडल नैनीताल एसपी सेमवाल की ओर से उत्तराखंड के शिक्षकों के लिए विशिष्ट अवकाश को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। राज्य के शिक्षकों के लिए शासनादेश के अनुसार साल में तीन विशिष्ट अवकाश देने का प्रावधान है किंतु इन अवकाशों को लेकर भ्रांतियां पैदा होती रहती है। अपर निदेशक ने शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देशों से इन भ्रांतियों को अब दूर कर दिया है।
कुमाऊं मंडल के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देशों में अपन निदेशक सेमवाल ने कहा है कि उपर्युक्त विषयक के संदर्भ में अवगत कराना है कि शासनादेश संख्या-196/XXVII (7) 50(24) /2016 वित्त (वे०आ०-सा०नि०) अनुभाग-7 देहरादून दिनांक 05 सितम्बर, 2016 के द्वारा राजकीय शिक्षक संघ की मांग के आधार पर राजकीय शिक्षकों को जिन्हें वर्तमान में दीर्घावकाश अनुमन्य है, है, उन्हें अनुमन्य दीर्घावकाश की अवधि 48 दिन के स्थान पर 46 दिन निर्धारित करते हुए प्रतिवर्ष 02 विशिष्ट अवकाश अनुमन्य किये जाये, अनुपभुक्त (Unutilized) विशेष अवकाश वर्ष की समाप्ति पर संचित होगा, उक्त अनुपभुक्त (Unutilized) विशिष्ट अवकाश नकदीकरण हेतु मान्य नहीं होगा, की व्यवस्था की गयी। जिसे शासनादेश संख्या-210/XXVII (7)50(24)/2016 वित्त (वे०आ०-सा०नि०) अनुभाग-7 देहरादून दिनांक 15 सितम्बर, 2016 के द्वारा आंशिक संशोधन करते हुए दीर्घावकाश की अवधि 48 दिन पूर्ववत् रखने की व्यवस्था की गयी। शासनादेश संख्या-213/XXVII (7) 50 (24) /2016 वित्त (वे०आ०-सा०नि०) अनुभाग-7 देहरादून दिनांक 21 सितम्बर, 2016 के द्वारा उक्त शासनादेश दिनांक 15 सितम्बर, 2016 में राजकीय शिक्षकों को, जिन्हें वर्तमान में दीर्घावकाश अनुमन्य है, को प्रतिवर्ष 02 विशिष्ट अवकाश के स्थान पर प्रतिवर्ष 03 विशिष्ट अवकाश अतिरिक्त रूप से अनुमन्य किये जाने की व्यवस्था की गयी है। दिनांक 07 जनवरी, 2026 को राजकीय शिक्षक संघ कुमाऊँ मण्डल से अधोहस्ताक्षरी की वार्ता में राजकीय शिक्षक संघ द्वारा अवगत कराया गया कि राजकीय शिक्षकों को प्रतिवर्ष मिलने वाले उक्त 03 विशिष्ट अवकाश कतिपय जनपदों / विकास खण्डों द्वारा उपार्जित अवकाश की भाँति प्रदत्त किये जा रहे हैं।
उक्त सम्बन्ध में आपको अवगत कराना है कि शासनादेश संख्या-196/XXVII(7)50(24)/2016 वित्त (वे०आ०-सा०नि०) अनुभाग-7 देहरादून दिनांक 05 सितम्बर, 2016 में स्पष्ट है कि उक्त अनुपभुक्त (Unutilized) विशिष्ट अवकाश वर्ष की समाप्ति पर संचित होगा, उक्त अनुपभुक्त विशिष्ट अवकाश नकदीकरण हेतु मान्य नहीं होगा। अतः ऐसी परिस्थिति में अध्यापकों को दिये जाने वाले 03 विशिष्ट अवकाशों को उपभोग न करने की दशा में संचित करते हुए आकस्मिक अवकाशों की भॉति स्वीकृत किये जाने हेतु अपने अधीनस्थों को निर्देश जारी करना सुनिश्चित करें।


Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शिक्षक नेता सोहन सिंह माजिला ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर किया यह आग्रह, सीएम ने दिया यह आश्वासन

राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री सोहन सिंह माजिला ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर शिक्षकों की अनेक लंबित मागों के निस्तारण का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने यथा शीघ्र शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शिक्षकों की मांग पर बैठक करने का आश्वासन दिया है।     शिक्षक नेता सोहन सिंह माजिला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया है, सोहन सिंह माजिला का कहना है कि ग्रीष्म अवकाश में जनपद नैनीताल, अल्मोड़ा पिथौरागढ़ तथा देहरादून के शिक्षक साथियों के मध्य जाना हुआ, जिसमें शिक्षकों की पदोन्नति, ट्रांसफर के साथ Lt में कार्यरत शिक्षक साथियों ने TET की बाध्यता को समाप्त करने की है बातें उनके सामने रखी है, इन्ही मांगो को उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखा है। मुख्यमंत्री ने यथा शीघ्र शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शिक्षकों की मांग पर बैठक करने का आश्वासन दिया है। शिक्षकों की पदोन्नति की मांग पर अध्यादेश लाने, शिक्षा विभाग में अनुरोध के ट्रांसफर, धारा 27 की सूची जारी करने, उत्तर प्रदेश की तर्ज ...

शासन ने शिक्षकों के अनुरोध तबादलों को लेकर एक बार फिर शिक्षा विभाग को दिए यह दिशानिर्देश, वर्षों से दुर्गम और सुगम श्रेणी के आधार पर तबादलों का इंतजार करने वाले शिक्षक फिर हुए निराश

Request transfer:  Himwant Live: शासन ने विद्यालयी शिक्षा विभाग में शिक्षकों की अनुरोध स्थानांतरण को लेकर एक बार फिर विभाग को दिशानिर्देश जारी कर अनुरोध के अंतर्गत प्राप्त पांच श्रेणियों के आवेदनों पर कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए हैं, जबकि सुगम और दुर्गम श्रेणियां के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के परामर्श के बाद ही कार्यवाही करने की निर्देश दिए हैं। जारी निर्देशों में इस वर्ष अनुरोध ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू करने का भी कही कोई उल्लेख नहीं है। इसके साथ ही वर्षों से दुर्गम और सुगम श्रेणी के आधार पर तबादलों का इंतजार करने वाले शिक्षक एक बार फिर निराश हुए हैं।  Read more... Read more...

अनुरोध तबादलों से सुगम दुर्गम श्रेणी हटाने की खबर से शिक्षकों में मायूसी, "समाधान निकालने का कर रहे हैं प्रयास", प्रांतीय अध्यक्ष- राम सिंह चौहान

शिक्षा विभाग में अनुरोध के आधार पर तबादलों से सुगम और दुर्गम श्रेणी को हटाने की खबर से हजारों शिक्षकों में नाराजगी और मायूसी व्याप्त हुई है। कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है। दूसरी ओर राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा है कि इसका समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक शिक्षकों को लाभ मिल सके। शिक्षक नेता डॉ हेमंत पैन्यूली ने कहा है कि अनुरोध के अंतर्गत सभी श्रेणियों के ट्रांसफर करवाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।  कानूनी पहलू को ध्यान में रखते हुए लिया यह निर्णय    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य के शिक्षक इस साल सुगम और दुर्गम सेवा के मानक पर अनुरोध के आधार पर तबादले के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। सुगम-दुर्गम के विषय पर एक याचिका हाईकोर्ट के विचाराधीन होने की वजह से सरकार अनुरोध की श्रेणी वाले तबादलों से भी सुगम-दुर्गम मानक को हटाने जा रही है। बुधवार को शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले तबादला ऐक्ट के तहत गठित मुख्य सचिव समिति ने विभाग को अनुरोध के आधार पर तबादले करने ...

उत्तराखण्ड बोर्ड की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट परीक्षाफल सुधार परीक्षा 22 जुलाई से 29 जुलाई 2026 के बीच होगी संपन्न।

उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट "परीक्षाफल सुधार परीक्षा" वर्ष 2026 (प्रथम) एवं वर्ष 2025 (तृतीय) की लिखित / सैद्धान्तिक परीक्षायें दिनांक 22 जुलाई 29 जुलाई 2026 के बीच संपन्न होगी। बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिम्लटी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम सेइस आशय की जानकारी दी है।     दिनांक 29 जून, 2026 को सभापति, उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् / निदेशक, माध्यमिक शिक्षा उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट "परीक्षाफल सुधार परीक्षा" वर्ष 2026 (प्रथम) एवं वर्ष 2025 (तृतीय) के परीक्षा कार्यक्रम निर्धारण हेतु परीक्षा समिति की ऑनलाइन (गूगल मीट) के माध्यम से सम्पन्न हुई। परीक्षा समिति द्वारा सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट "परीक्षाफल सुधार परीक्षा" वर्ष 2026 (प्रथम) एवं वर्ष 2025 (तृतीय) की लिखित / सैद्धान्तिक परीक्षायें दिनांक 22 जुलाई, 2026 से आरम्भ होकर दिनांक 29 जुलाई, 2026 के मध्य सम्पादित किये जा...

उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा: सात खण्ड शिक्षा अधिकारियों को शासन ने उप शिक्षा निदेशक/समकक्ष पदों पर दी पदोन्नति

विद्यालयी शिक्षा विभाग के अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य शैक्षिक (प्रशासनिक संवर्ग) सेवा के सात खण्ड शिक्षा अधिकारियों को शासन ने उप शिक्षा निदेशक/समकक्ष पदों पर पदोन्नति दी है।  प्रमोशन पाने वाले सात अधिकारियों की सूची में श्री चक्षुष्पति अवस्थी, डॉ० सुरेन्द्र सिंह नेगी, श्रीमती पूनम चौहान, श्री विनोद सिंह मटूड़ा, श्री पंकज कुमार उप्रेती, श्री अभिषेक शुक्ला और कु० सोनी महरा के नाम शामिल है।  शासन की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि विद्यालयी शिक्षा विभाग के अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य शैक्षिक (प्रशासनिक संवर्ग) सेवा में खण्ड शिक्षा अधिकारी (वेतनमान रु0 67700-208700 वेतन मैट्रिक्स का लेवल-11) के पद पर कार्यरत अधिकारियों की चयन वर्ष 2025-26 में उप शिक्षा निदेशक/समकक्ष रिक्त पदों के सापेक्ष पदोन्नति किए जाने के सम्बन्ध में विभागीय पदोन्नति चयन समिति द्वारा की गयी संस्तुति के क्रम में निम्नवत् तालिका में अंकित खण्ड शिक्षा अधिकारियों को उप शिक्षा निदेशक/समकक्ष (वेतनमान रु0 78800-209200 वेतन मैट्रिक्स का लेवल-12) पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नत किए जाने की एत्दद्वारा श्री ...