Skip to main content

Exposure visit: पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार के छात्रों ने किया वानकी महाविद्यालय रानीचोरी और गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल का स्थलीय भ्रमण, जुटाई अनेक रोचक जानकारियां

टिहरी जिले के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार के छात्र-छात्राओं ने वानिकी महाविद्यालय रानीचोरी और गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्वामी रामतीर्थ परिसर का स्थलीय भ्रमण कर दोनों संस्थाओं में संचालित पाठ्यक्रमों सहित अनुसंधान कार्य की प्रक्रिया को समझा। कक्षाओं से बाहर आकर पहली बार उच्च शैक्षणिक संस्थानों में पहुंचे इन विद्यार्थियों में काफी उत्साह और जोश देखा गया। 

  पीएम श्री योजना के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार की कक्षा 6 से 12 तक के सभी छात्र-छात्राओं का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूली बच्चों ने शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत वानिकी महाविद्यालय रानीचोरी और गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल का स्थलीय भ्रमण कर विभिन्न विषय एवं अनुभागों के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

सुबह 9:30 विद्यालय से रवाना होने की बाद छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण दल भागीरथीपुरम और नई टिहरी का भ्रमण करते हुए करीब 11:00 बजे वानिकी महाविद्यालय पहुंचा। जहां छात्रों के दल ने महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ टी.एस. मेहरा से मुलाकात की। इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता ने स्कूली बच्चों से उनकी शैक्षिक प्रगति की जानकारी लेकर उनका खूब उत्साह बढ़ाया। भ्रमण के दौरान अधिष्ठाता के निजी सचिव मूर्ति राम उनियाल ने छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के  इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में छात्र-छात्राएं विभिन्न विषयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
   उन्होंने छात्रों को बताया कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के अंतर्गत रानीचौरी (टिहरी गढ़वाल) में स्थित वानिकी महाविद्यालय प्रमुख रूप से वानिकी में बीएससी (ऑनर्स), एमएससी और पीएचडी कार्यक्रम संचालित करता है। यह 203 हेक्टेयर में फैला है और 1700-2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जहां कृषि-वानिकी, वृक्ष सुधार और बीज प्रौद्योगिकी पर अनुसंधान व शिक्षा प्रदान की जाती है। 
  इस अवसर पर डॉक्टर अनिल काला ने छात्रों को बताया कि महाविद्यालय में  वानिकी में 4 वर्षीय स्नातक (B.Sc. Forestry Hons.), 5 विशिष्ट स्नातकोत्तर (M.Sc.) और पीएचडी पाठ्यक्रम संचालित होते है। इसके साथ ही कृषि वानिकी (Agroforestry), वन-कृषि, बीज विज्ञान, वृक्ष सुधार, और वन उत्पाद/उपयोग पर व्यापक अनुसंधान कार्य भी किया जाता है। इस दौरान छात्रों ने विस्तृत भूभाग पर फैले बगीचे में विभिन्न प्रजाति के फलदार पौधों की भी विस्तृत जानकारी ली।

   भ्रमण दल में छात्र छात्राओं के साथ प्रधानाचार्य संजीव नेगी, प्रवक्ता सुशील डोभाल, योगेश सकलानी, डॉ कपिल देव उनियाल, राजेश कुमार, पूनम, ललिता रावत, सहायक अध्यापक दिनेश रावत, अरविंद उनाल, नरेश कोठियाल, रेखा कंडारी, प्रीति थपलियाल, लक्ष्मी तंवर और कार्यालय कार्मिक कमलेश्वरी और शांति प्रसाद लसियाल आदि मौजूद थे। 

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...