Skip to main content

स्कूल हेल्थ पोरोग्राम के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षक विजय कुमार अवस्थी ने प्रस्तुत की शानदार रिपोर्ट।


आयुष्मान भारत के अंतर्गत 26 से 30 दिसम्बर 2020 तक चलने वाली 'वेलनेस अम्बेसडर ऑनलाइन कार्यशाला' का आज चतुर्थ दिवस रहा, जिसके प्रथम सत्र में मादक पदार्थ के दुरुपयोग जानकारी व रोकथाम विषय पर चर्चा हुई, जिसका  संचालन श्री राकेश शाह जी सन्दर्भदाता महोदय द्वारा ठीक 11:00 बजे प्रातः प्रारम्भ कर दिया गया। इसमें अधिकांश प्रतिभागियों ने समय के महत्व को समझते हुए नियत समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित की।

      इस सत्र में सन्दर्भदाता श्री शाह जी द्वारा  मादक पदार्थों के प्रकार, स्वास्थ्य पर इनके कुप्रभाव  किशोरावस्था के बालकों को मादक पदार्थो से कैसे दूर रखा जाय तथा जो  लोग इसके आदी हो गए  हों उनको कैसे इससे छुटकारा दिलाया जा सकता है  पर चर्चा -परिचर्चा करवाई गई।। सन्दर्भदाता श्रीशाह जी द्वारा उक्त बिन्दुओं के विस्तृत विवेचन हेतु विभिन्न गतिविधियों के द्वारा वाचनकर पर्याप्त द्विपक्षीय क्रिया-प्रतिक्रियाएं भी पूरे सत्रकाल के दौरान आमंत्रित की जाती रहीं। सत्र में उपस्थित विभिन्न प्रतिभागियों के साथ ही साथ सर्वश्री/श्रीमती नीलम नेगी यशपाल रावत , दिनेश बिष्ट, यजवीर सिंह, प्रमोद रावत ,शिवम डंगवाल,सुनील डंगवाल मेराफ़ पंवार मेडम भरेटिधार, सजवाण मेडम, नरेशमोहन जोशी इत्यादि ने विभिन्न बिंदुओं पर बहस में खूब बढ़चढ़कर हिस्सेदारी की। साथ ही ठीक 12 :30 बजे सन्दर्भदाता महोदय द्वारा सत्र समाप्ति की घोषणा के साथ ही भोजनावकाश की घोषणा भी कर दी गई।

*द्वितीय सत्र* 

भोजनावकाश के बाद द्वितीय सत्र में अधिकतर उत्साही साथी पूर्व निर्धारित समय 2 बजे अपराह्न से पहले ही उपस्थित हो गए। इस सत्र में सन्दर्भदाता डॉ0 रीना रावत जी रही।

 *स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना* मॉड्यूल के तहत स्वस्थ किसे कहा जाय से प्रारंभ किया स्वास्थ्य की   परिभाषा श्रीमती नीलम नेगी जी  द्वारा सुंदर शब्दो मे दी गई 'शारिरिक मानसिक सामाजिक और चारित्रिक रूप से स्वस्थ ' ही स्वास्थ्य है स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना आधारित मॉड्यूल  के अंतर्गत डॉ0 रीना रावत जी द्वारा  स्वास्थ्य के लिये उपयोगी संतुलित आहार, ओबेसिटी आदि  के बारे में विस्तृत चर्चा परिचर्चा कीगई  जिसमे प्रथम सत्र की भांति ही समस्त प्रतिभागियों के साथसाथ इस सत्र में भी सर्वश्री/श्रीमती नीलम नेगी,संगीता पंवार,प्रमोद भट्ट, यशपाल रावत,यजवीर सिंह, , दिनेश रावत, शिवम डंगवाल  सुनीता सजवाण आदि ने परिचर्चा में भाग लिया । सन्दर्भदाता महोदया  द्वारा कुछ प्रश्नो व शंकाओं का भली भांति निवारण भी  किया गया स्वास्थ्य से सम्बंधित विषयों पर नवीन जानकारी प्राप्त  हुई 

ततपश्चात  3:30 बजे अपराह्न के बाद वर्तमान सत्र और आज के कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा कर दी l  दूसरी ओर विकासखण्ड के समस्त उच्च प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों के संस्थाध्यक्षों को मास्टर ट्रेनर सही सुशील डोभाल जी द्वारा आयुष्मान भारत कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल हेल्थ कार्यक्रम सम्बन्धी प्रशिक्षण वर्चुअल माध्यम से रोचक ढंग से दिया गया। श्री डोभाल ने इस दौरान विद्यलयो के लिए निर्धारित लक्ष्यों पर भी विस्तार से चर्चा की।

*उपसंहार* 

आज के प्रशिक्षण में बहुत ही ज्ञानवर्धक जानकारियां प्राप्त हुई कि किस प्रकार किशोरावस्था में बच्चों  को मादक पदार्थों से दूर रखा जा सकता है तथा स्वस्थ जीवनशैली को किस तरह बढ़ावा दिया जा सकता ,यह हमें अपने विद्यार्थियों को बताना जिससे उन्हें प्रगति के पथ पर अग्रसर किया जा सके, ताकि वह देश का भविष्य बन सके अपने परिवार, विद्यालय और अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर सके

हमारे सभी प्रशिक्षण दाता मार्गदर्शको द्वारा बहुत ही सरल शब्दों में बहुत ही अच्छा व्याख्यान दिया गया जो कि काबिले तारीफ रहा और साथ ही साथ हमारे सभी प्रशिक्षणार्थियों द्वारा बढ़-चढ़कर दिए गए प्रश्नों का उत्तर दिया गया यदि कोई कार्यवृत्त छूट गया है इसके लिए क्षमा प्रार्थी हूँ ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं धन्यवाद

विजय प्रसाद अवस्थी, व्यायाम शिक्षक)

रा0उ0मा0विद्यालय थालकाधार , जाखणीधार

टिहरी गढ़वाल 

Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...