Skip to main content

प्रधानाचार्यो के अभिमुखीकरण कार्यक्रम पर आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय रतोली के प्रधानाध्यापक जीपी सेमल्टी ने प्रस्तुत की सराहनीय रिपोर्ट।

 


  आज दिनांक 29 दिसम्बर 2020को स्कूल हेल्थ प्रोग्राम के अंतर्गत जाखणीधार के  सभी उच्च प्राथमिक, हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेजों के हेड टीचर/प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाचार्य /संस्थाध्यक्षो का अभिमुखीकरण कार्यक्रम के तहत सन्दर्भदाता श्री सुशील डोभाल द्वारा SHP के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। स्वास्थ्य पोषण की उचित जानकारी, स्वच्छ व्यवहार एवं आचरण पर विशेष ध्यान देना, तथा इस संदर्भ में हैल्थ वैलनेस एम्बेसडर के कार्यों एवं दायित्वों में टीम भावना से अपने विद्यालय के बच्चों के  शारिरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य सुधार को हम क्या क्या प्रयास करसकते हैं पर विशेष चर्चा की गयी।  इस दौरान स्कूली बच्चों को नशा एवं व्यसनों के दुष्प्रभाव बताकर उन्हें योग एवं साधना के लिए जागरूक करने पर जोर दिया गया ।

उन्होंने बताया कि Rbsk की टीम को बच्चों का इलेक्ट्रॉनिक डेटा तैयार करने हेतु स्वास्थ्य पंजिका बनाकर सहयोग करना होगा। पूर्व से ही बच्चों को आयरन, एल्बेंडाजोल की टेबलेट का वर्ष में दो बार नियमित खिलाई जा रही हैं। आयुष्मान कार्यक्रम के तहत हैल्थ एम्बेसडर द्वारा 11 मॉड्यूल पूर्ण कर विद्यालय स्तर पर बाल स्वास्थ्य को नियमित पाठ्यक्रम में शामिल कर साप्ताहिक सत्र आयोजित कराने में संस्थाध्यक्षो को बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों की टीम बनाकर कार्यक्रम को गति देनी होगी। विद्यलयो में प्रत्येक मंगलवार को "हेल्थ एंड वैलनेस डे" मनाया जाएगा। उन्होंने संस्थाध्यक्षों को बताया कि काउंसलर RBSK द्वारा विद्यालय को पूर्ण सहयोग दिया जाना है।हैल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम को नियमित पाठ्यक्रम /टाइम टेबल में शामिल किया जाएगा तथा प्रत्येक कक्षा से एक बालक एवं एक बालिका को हैल्थ मेसेंजर बनाया जाना है, जो कि हैल्थ एम्बेसडर को सहयोग देंगे।श्री डोभाल  द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य, स्कूलों को दी जाने वाली सुविधाऐ, स्कूल स्तर की गतिविधियों, जिला ब्लॉक तथा स्कूल स्तर की कमेटियों द्वारा रिपोर्टिग के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई।।

     स्वास्थ्य एवं संस्कार विद्यार्थियों के आभूषण होते हैं, संस्कार विकसित करने  के  लिए स्कूलों में "आनन्दम'" कार्यक्रम और उत्तम स्वास्थ्य के लिए "स्कूल हैल्थ प्रोग्राम" जैसे उपयोगी कार्यक्रम आरम्भ किये जा रहे हैं। राज्य तथा केंद्र सरकार के इस कार्यक्रम को स्कूल कालेजो में लागू किया जाना सुखद है जिसे, मिलकर सफलता के मुकाम तक पहुंचा कर हम सभी शिक्षक व संस्थाध्यक्ष 'आज के बच्चे कल का भविष्य' की अवधारणा पर कार्य करते हुए उन्हें स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मस्तिष्क, सुंदर संस्कार देकर सम्मानित गुरु होने का गौरव हासिल करेंगे। धन्यवाद।

        (जे पी सेमल्टी, प्रधानाध्यापक, रा.आ.उ. प्रा.वि.रतोली। जाखणीधार, टिहरी गढ़वाल)

Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...