Skip to main content

डायट नई टिहरी में पांच दिवसीय कार्यशाला में प्राथमिक शिक्षकों ने किया अनेक रोचक गतिविधियों का अभ्यास।

   जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में प्रारंभिक शिक्षकों के लिए पाठ्य सहगामी क्रियाकलाप  व प्रार्थनासभा आदि कार्यक्रमो के संचालन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में संस्थान द्वारा विकसित किए गए साउंड ट्रेक का अभ्यास शिक्षकों से करवाया जा रहा है, जिससे विद्यालयों में प्रार्थना सभा को एकरूपता देते हुए रुचिकर और आकर्षक बनाया जा सकेगा। प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को विद्यालय में रुचिकर माहौल उपलब्ध कराने के लिए आर्ट और क्राफ्ट के माध्यम से अनेक बालोपयोगी सामग्री भी तैयार करवाई जा रही है।
       जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों के लिए दिनों दिनों पांच दिवसीय कार्यशाला चल रही है। इस कार्यशाला में प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों के लिए विद्यालयों में रुचिकर एवं आनंददायक माहौल बनाने के लिए शिक्षकों से आर्ट और क्राफ्ट के माध्यम से अनेक गतिविधियां आयोजित करवाई जा रही हैं। साथ ही विद्यालय में आयोजित होने वाली प्रार्थना सभा को रुचिकर बनाने के लिए विभिन्न प्रार्थना और समूह गान आदि के साउंड ट्रैक तैयार किए जा रहे हैं और शिक्षकों को इनका अभ्यास करवाया जा रहा है। नई शिक्षा नीति 2020 की अनुशंसा के अनुरूप स्थानीय बोली भाषा को बढ़ावा देने के लिए गढ़वाली प्रार्थना 'नमो भगवती मां सरस्वती' का अभ्यास भी प्रतिभागियों को करवाया जा रहा है। इसके साथ ही 'बदली में चमकेगा', रवि रुद्र पितामह, वह शक्ति हमें दो दयानिधे, तुम तो यहीं कहीं भगवान मेरे, तू ही राम तू रहीम, आदि प्रार्थनाओं का विभिन्न वाद्य यंत्रों के साथ अभ्यास करवाया जा रहा है। संगीत की संदर्भ दाता शिक्षिका हिमानी राजकीय इंटर कॉलेज नागणी, ज्योति सुमन सहायक अध्यापक संगीत बालिका इंटर कॉलेज बोराड़ी, एवं संजय कुमार तबला वादक सुर गंगा संगीत विद्यालय बोराडी,  विभिन्न साउंड ट्रैक पर कार्य कर रहे हैं। कार्यशाला में पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों के अंतर्गत चित्रात्मक कहानी लेखन, डेस्क कैलेंडर, मुखौटा एवं सीडी से विभिन्न आकृतियां बनाना क्लेआर्ट, पेन होल्डर तथा योग एवं व्यायाम की गतिविधियां अध्यापकों को करवाई जा रही है.
     कार्यशाला के तीसरे दिन आज जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा सुदर्शन सिंह बिष्ट ने कहा है कि कार्यशाला में शिक्षकों की प्रतिभागिता से विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि डायट टिहरी द्वारा पूर्व में उपलब्ध कराए गए साउंड ट्रेक्स के आधार पर अनेक विद्यालयों में प्रार्थना सभाओं को बहुत ही सुंदर और रोचक ढंग से आयोजित किया जा रहा है और स्कूली बच्चे इन गतिविधियों में बहुत रूचि ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रार्थना सभा के साथ ही पाठ्य सहगामी क्रिया कलाप कि छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगिता होती है। इस अवसर पर श्री अरबिंदो सोसायटी से जुड़े नवाचारी शिक्षकों ने कबाड़ से जुगाड़ तथा जीरो इन्वेस्टमेंट में तैयार अपने प्रोजेक्ट्स के माध्यम से प्रस्तुतीकरण दिया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी सुदर्शन सिंह बिष्ट द्वार विभिन्न नवाचारी शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की गई।
      कार्यशाला में डायट टिहरी के प्रवक्ता प्रमोद कुमार गुधेनिया, दीपक रतूड़ी, डॉ वीर सिंह रावत, डॉ ज्ञान प्रकाश सिलस्वाल, अरविंद किशोर, देवेंद्र भंडारी, कैलाश डंगवाल, सुषमा मेहर, मीनाक्षी त्यागी, डॉ सुमन नेगी, विनीता सुयाल, अंजना सजवान, निर्मला सिंह, कृष्ण भूषण पेटवाल, प्राथमिक शिक्षक सुनील चौहान, अमित चमोली, शैलेश राणा, गिरिराज चौहान और डॉ सतीश सेमावाल सहित अनेक शिक्षक उपस्थित थे।

हिमवंत को Follow करने के लिए यहाँ क्लिक करें.    Click Here

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...