Skip to main content

Uttarakhand School Education: अटल उत्कृष्ट और सामान्य विद्यालयों सहित राज्य के सभी राजकीय विद्यालयों में एकरूपता लाने की चल रही है तैयारी, विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने प्रस्ताव तैयार करने के लिए निर्देश

 उत्तराखंड में संचालित अटल उत्कृष्ट, मॉडल, राजीव गांधी नवोदय, अभिनव विद्यालय और सामान्य राजकीय विद्यालयों सहित सभी प्रकार की राजकीय विद्यालयों में विकरूपता लाने के लिए सरकार इन अलग अलग नाम और श्रेणियों में संचालित स्कूलों का विलय करने पर विचार कर रही है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिक्षा महानिदेशालय विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी को इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

उत्तराखंड में राजकीय विद्यालयों के अंतर्गत कई श्रेणी के विद्यालय वर्तमान समय में संचालित हो रहे हैं। सरकारी सामान्य स्कूल, अटल उत्कृष्ट स्कूल, राजीव नवोदय विद्यालय, अभिनव विद्यालय, मॉडल स्कूल, समग्र शिक्षा अभियान के अधीन संचालित स्कूल और समाज कल्याण विभाग के अधीन संचालित आश्रम पद्धति स्कूलों सहित राज्य में इस प्रकार की करीब 9 श्रेणियों के विद्यालय संचालित हो रही है। विभिन्न श्रेणियों के विद्यालयों के संचालन में जहां अनेक व्यवहारिक परेशानियां पैदा होती है वही शैक्षणिक माहौल में एकरूपता का भी अभाव रहता है। बेहतर तालमेल और एकता के लिए इन सभी विद्यालयों का एक ही श्रेणी में विलय किया जा सकता है। विद्यालय शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने महानिदेशक विद्यालय शिक्षा बंशीधर तिवारी को इस संदर्भ में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। बंशीधर तिवारी, डीजी शिक्षा ने कहा है कि स्कूलों में एकरूपता लाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। राज्य में अलग अलग श्रेणी के स्कूल नहीं होने चाहिए। जल्द ही इसका विस्तृत ड्राफ्ट सरकार को सौंपा जाएगा। 

Touch Here to join 'Himwant Live (Educational News)' Community group.


Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...