Skip to main content

NEP 2020: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की तीसरी वर्षगांठ के मौके पर India Trade Promotion Organisation का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन, उत्तराखंड के सभी स्कूलों में 29 जुलाई को सीधे प्रसारण की व्यवस्था करने के निर्देश

महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड, बंशीधर तिवारी
Himwant Educational News: महानिदेशक विद्यालय शिक्षा बंशीधर तिवारी ने उत्तराखंड के सभी विद्यालयों में 29 जुलाई 2023 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की तृतीय वर्षगांठ पर आयोजित India Trade Promotion Organisation (ITPO) कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दो दिवसीय अखिल भारतीय शिक्षा समागम का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की तीसरी वर्षगांठ का उद्घाटन शनिवार को नई दिल्ली में नरेंद्र मोदी करेंगे। साथ ही शिक्षा मंत्रालय और कुशल एवं उद्यमिता विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री विभिन्न पहलो पर शुरुआत करेंगे।
   उत्तराखंड की सभी विद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की तीसरी वर्षगांठ के मौके पर आयोजित होने वाले India Trade Promotion Organisation (ITPO) कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन सत्र का टेलीविजन के माध्यम से सीधे प्रसारण की व्यवस्था करने की निर्देश दिए गए हैं। महानिदेशक विद्यालय शिक्षा बंशीधर तिवारी ने सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को संबंधित विद्यालय में प्रधानमंत्री के उद्घाटन सत्र के के प्रसारण की व्यवस्था करने की निर्देश दिए हैं।
     राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दो दिवसीय अखिल भारतीय शिक्षा समागम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दिनांक 29 एवं 30 जुलाई 2023 को India Trade Promotion Organisation (ITPO). प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन दिनांक 29 जुलाई 2023 को मा० प्रधानमंत्री जी द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। उद्घाटन सत्र का सीधा प्रसारण दिनांक 29 जुलाई 2023 को टी.वी. चैनलों के माध्यम से किया जायेगा।

Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...