Skip to main content

Translate करें.

DIET Tehri: इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई संपन्न,

Report by- Sushil Dobhal
डायट प्राचार्य - श्रीमती हेमलता भट्ट 
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान DIET नई टिहरी में इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी शिवप्रसाद सेमवाल और डायट प्राचार्य हेमलता भट्ट ने सभी विकासखंड के समन्वयकों और प्रतिभागी शिक्षकों को कार्य योजना तैयार करते हुए निर्धारित समय तक शतप्रतिशत छात्रों का नामांकन करने की निर्देश दिए हैं। 
   डाइट नई टिहरी के सभागार में संपन्न हुई एक दिवसीय इंस्पायर अवार्ड मानक अभिमुखीकरण कार्यशाला में जिले के सभी विकासखंड से पहुंचे इंस्पायर अवार्ड कोऑर्डिनेटर्स और इस कार्यक्रम से जुड़े शिक्षकों को मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने गतवर्ष कार्यक्रम की सफलता पर बधाई देते हुए इस वर्ष के लिए छात्र छात्राओं का समय अंतर्गत शतप्रतिशत नामांकन करवाने की निर्देश दिए हैं। डाइट सभागार में आयोजित कार्यशाला में वर्चुअल माध्यम से जुड़े मुख्य शिक्षा अधिकारी ने इस कार्यक्रम में अपना योगदान दे रहे शिक्षकों का खूब मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा है कि शिक्षकों के प्रयास से इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम में पिछले कई वर्षों से टिहरी जिला राज्य में ही नहीं देशभर में भी अपनी अलग पहचान बना चुका है। इस अवसर पर डायट प्राचार्य हेमलता भट्ट ने कहा है कि नामांकन के साथ ही छात्र छात्राओं के आइडियाज और प्रोटोटाइप के मानक और गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए। इस दौरान कार्यक्रम में बतौर रिसोर्स पर्सन डॉ मनवीर नेगी ने कार्यक्रम पर विस्तार से अपने विचार प्रस्तुत किए। 
कॉर्डिनेटर कीर्तिनगर - कमलेश जोशी
  इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम के जिला समन्वयक विजय मोहन गैरोला ने सभी विकासखंड समन्वयकों से शीघ्र कार्य योजना तैयार कर अपने विकासखंडों में कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्यशालाएं आयोजित करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि विद्यालयों में आइडिया प्रतियोगिता संपन्न करवाने हेतु छात्रों को ग्रीष्मावकाश में गृहकार्य दे दिया जाय ताकि जुलाई प्रथम सप्ताह में प्रत्येक स्कूल से पांच पांच सर्वोत्तम आइडियाज को पोर्टल पर रजिस्टर्ड किया जा सके। इस अवसर पर उन्होंने सभी विकासखंड समन्वयकों की टीम के साथ पूर्व जिला समन्वयक अलख नारायण दुबे को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की है। 
कार्यक्रम में विकासखंड कीर्तिनगर के समन्वयक कमलेश जोशी ने जहां विज्ञान नाटक के विभिन्न आयाम जैसी स्क्रिप्ट राइटिंग, अभिनय वेशभूषा, भावमुद्राएं और परिवेश पर अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रभावी विज्ञान नाटक तैयार करने पर अपना प्रस्तुतिकरण दिया, वही प्रतापनगर के संयोजक तेजेन्द्र जयाडा ने विज्ञान संगोष्ठी और विज्ञान प्रदर्शनी पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का मंच संचालन ब्लॉक कोऑर्डिनेटर चंबा वीरेंद्र पुंडीर ने किया। इस अवसर पर भिलंगना के ब्लॉक कॉर्डिनेटर आशुतोष सकलानी, ज़ाखणीधार ब्लॉक कॉर्डिनेटर सुशील डोभाल, बीआरसी बृजपाल सिंह रावत, नरेंद्रनगर से राम गोपाल गंगवार, अमित शर्मा, उस्मान अहमद, चंबा से वीरेंद्र पुंडीर, मीनाक्षी सिलसवाल, लाखीराम असवाल, दुर्गा प्रसाद लखेड़ा, मनोज कंडवाल, सुनील पुरोहित, लवजीत बढ़ानी, डॉ इशान धूलिया, ओमप्रकाश असवाल और लक्ष्मी रावत, सहित कई शिक्षक मौजूद थे। 

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers