Skip to main content

Inspire Award Workshop: कीर्तिनगर में संपन्न हुई एक दिवसीय इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यशाला, सभी विद्यालयों से होगा बाल वैज्ञानिकों का नामांकन

Report by- Sushil Dobhal
विकासखण्ड कीर्तिनगर में इंस्पायर अवार्ड नामांकन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला बीआरसी हॉल में संपन्न हुई। जिसमें विकासखंड के सभी उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के विज्ञान शिक्षक, शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी वाईएस नेगी ने समस्त प्रतिभागियों को समयांतर्गत बाल वैज्ञानिकों के नामांकन करने की निर्देश दिए हैं।
    भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से स्कूली बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 6 से दसवीं तक के विद्यार्थियों से नवाचार आमंत्रित किए जाते हैं और चयन होने पर छात्र-छात्राओं को ₹10000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। विकासखंड के छात्रों का समय अंतर्गत नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकासखंड कीर्तिनगर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए खंड शिक्षा अधिकारी वाईएस नेगी ने सभी प्रतिभागी शिक्षकों को समय पर गुणवत्तायुक्त नवाचार अपलोड करने की निर्देश दिए हैं। 
  Inspire Award Manak कार्यक्रम के ब्लॉक समन्वयक कमलेश जोशी ने विकासखंड के विभिन्न माध्यमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विज्ञान शिक्षकों को कार्यक्रम की बेसिक जानकारी देते हुए विद्यालयों में शीघ्र आइडिया प्रतियोगिता संपन्न करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि विज्ञान और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए यह एक महत्वकांक्षी कार्यक्रम है जिसके माध्यम से अनेक बाल वैज्ञानिक उभर कर सामने आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से कार्यक्रम पर रोचक ढंग से अपना प्रसुतीकरण दिया।
   इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज गोनीखाल डीएस नेगी, सह समन्वयक दुर्गा प्रसाद लखेड़ा, संदर्भदाता शिक्षिका मीना डोभाल, पूनम नवानी, अशोक बडोनी, रमेश बडोनी, महिपाल राणा, खीमानंद उप्रेती, दिग्विजय चौहान, दिनेश भट्ट और मीणा भंडारी ने भी विचार व्यक्त किए।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

Request transfer, Uttarakhand: अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, शासन ने जारी किए यह निर्देश

Request transfer: उत्तराखंड वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण पर बड़ी अपडेट सामने आई है। शासन ने अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इससे लंबे समय से अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले विभिन्न विभागों के कार्मिक और राजकीय शिक्षकों में ट्रांसफर को लेकर उम्मीद जगी है। शासन से मिले निर्देशों के बाद अब विभिन्न विभागों द्वारा अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।    राज्य में विद्यालयी शिक्षा विभाग शिक्षक कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा विभाग माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से ट्रांसफर न होने के कारण राजकीय शिक्षक अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू किए जाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। शासन द्वारा अब अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी करना शिक्षक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।  Read more... पढ़ें शासन के निर्देश  Read more...

उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश

Himwant Live: Uttarakhand School Education उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 का शासनादेश Read more...

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment

Delhi Public School, Urgent Teacher Recruitment   Read more... Recruitment: आईटीबीपी केजी स्कूल सीमाद्वर में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती, तुरंत कर लें यहां आवेदन आई०टी०बी०पी के०जी० स्कूल सीमाद्वार, देहरादून में मानदेय एवं पूर्णतः अस्थाई स्थानीय टीचींग एवं नॉन टीचींग स्टॉफ की आवश्यकता है। 1. टीचींग स्टॉफ (महिला)-07, शैक्षणिक योग्यता एन०टी०टी०/जे०बी०टी०/ डी०एल०एड०/ बी०एड 02 अध्यापिका अनुभव। 03 आया/एटेंडेंट (महिला)-03 आवेदक दिनांक 15.05.26 से 30.05.26 तक भौतिक तौर पर स्कूल ऑफिस में जमा किए जाएंगे। E-MAIL ID. kgschoolitbp@gmail.com मो0न0 9797794221 Read more...

Breaking news: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुई मनचलों की कुटाई।

Himwant Live: ऋषिकेश में हरियाणा नम्बर की गाड़ी में बैठे युवकों द्वारा नाबालिक से कथित छेड़छाड़ के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश। जमकर हुए मनचलों की कुटाई। Read more...

उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम

Himwant Live: उत्तराखंड: 19 आईएएस अधिकारियों के शासन ने बदले दायित्व, आकांक्षा कोंडे बनी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा,  सचिन बंसल की जगह आशीष चौहान बने देहरादून के डीएम Read more...